Mumbai News: नासिक के सिडको डिवीजन के इन इलाकों में बुधवार को रहेगी पानी की कटौती, शुक्रवार को सामान्य होगी सप्लाई

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 1, 2023, 02:27 PM IST

Mumbai News: नासिक के सिडको डिवीजन में बुधवार को पानी की दिक्कत बनी रहेगी। जल आपूर्ति विभाग जल वितरण पाइपलाइन रिसाव की मरम्मत का काम कर रहा है। पानी की कटौती को लेकर एनएमसी ने एक बयान जारी कर दिया है। सिडको डिवीजन के वार्ड 24, 25, 26, 27, 28 और 29 में पानी की आपूर्ति नहीं की जाएगी।

KEY HIGHLIGHTS
  • सिडको डिवीजन में बुधवार को पानी की कटौती
  • वार्ड 24, 25, 26, 27, 28 और 29 में रहेगी पानी सप्लाई बाधित
  • पाइपलाइन रिसाव की मरम्मत का काम चालू

Mumbai News: इन दिनों महाराष्ट्र के कई हिस्से में पानी की दिक्कत बनी हुई है।कई इलाकों में रहने वाले लोगों को हर दिन काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। अब नासिक के सिडको डिवीजन में आने वाले कई इलाकों में पानी की सप्लाई बाधित है। डिवीजन के कुछ हिस्सों को बुधवार को पानी नहीं मिलेगा क्योंकि नासिक नगर निगम (एनएमसी) का जल आपूर्ति विभाग जल वितरण पाइपलाइन रिसाव की मरम्मत का काम कर रहा है। पानी की कटौती को लेकर एनएमसी ने एक बयान जारी कर दिया है।

water cut in cidco division

सिडको डिवीजन में पानी की कटौती

नगर निकाय के जल आपूर्ति विभाग की ओर से जारी बयान के अनुसार, जल वितरण पाइपलाइन में रिसाव होने के कारण बुधवार को एनएमसी के सिडको डिवीजन के वार्ड 24, 25, 26, 27, 28 और 29 में पानी की आपूर्ति नहीं की जाएगी। मरम्मत का काम पूरा होने के बाद आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी।

End of Feed