Mumbai: नवी मुंबई के लोगों को मिलेगी वर्ल्ड क्लास मेडिकल केयर सुविधा, डिप्टी सीएम ने किया 310 बेड वाले मेडिकवर अस्पताल का उद्घाटन

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 24, 2023, 04:09 PM IST

Mumbai News: नवी मुंबई में 310 बेड वाला मेडिकवर अस्पताल खुल गया है। सोमवार को उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस अस्पताल का उद्घाटन किया है। मेडिकवर अस्पताल नवी मुंबई और उसके आसपास रहने वाले लोगों को वर्ल्ड क्लास मेडिकल केयर सेवा प्रदान करेगा। मेडिकल सेवाओं के अलावा अस्पताल मेडिकल पेशेवरों के लिए शिक्षा और अनुसंधान के अवसर भी प्रदान करेगा।

KEY HIGHLIGHTS
  • नवी मुंबई में 310 बेड वाला मेडिकवर अस्पताल खुला
  • उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस अस्पताल का किया उद्घाटन
  • नवी मुंबई के मरीजों को मिलेगी वर्ल्ड क्लास मेडिकल केयर सेवा

Mumbai News: नवी मुंबई में रहने वाले लोगों को उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने खास सौगात दी है। उन्होंने सोमवार को नवी मुंबई में 310 बेड वाले मेडिकवर अस्पताल का उद्घाटन किया है। अस्पताल नवी मुंबई और उसके आसपास रहने वाले लोगों को वर्ल्ड क्लास मेडिकल केयर सेवा प्रदान करेगा। नए अस्पताल में मरीजों के लिए आधुनिक बुनियादी ढांचे के साथ-साथ नवीनतम अत्याधुनिक तकनीक की मशीनें मौजूद है। यह सामान्य इलाज से लेकर गंभीर बीमारी की देखभाल तक, सभी तरह की बीमारी के इलाज की सुविधा प्रदान करेगा।

Devendra Fadnavis inaugurated Medicover Hospital

देवेंद्र फडणवीस ने किया मेडिकवर अस्पताल का उद्घाटन (फाइल फोटो)

नए मेडिकवर अस्पताल में कार्डियोलॉजी, ऑर्थोपेडिक्स, गैस्ट्रोएंटरोलॉजी, ऑन्कोलॉजी, बाल रोग, स्त्री रोग, पल्मोनोलॉजी, ईएनटी, और अन्य विशिष्टताओं जैसे विभाग भी शामिल हैं, जिनमें एक उच्च योग्य डॉक्टर, विशेषज्ञ और अपने संबंधित क्षेत्रों में वर्षों के अनुभव वाला मेडिकल स्टाफ शामिल है। अपनी मेडिकल सेवाओं के अलावा अस्पताल मेडिकल पेशेवरों के लिए शिक्षा और अनुसंधान के अवसर भी प्रदान करेगा।

End of Feed