Mumbai News: मुंबई के कई इलाके हैं जहां पार्किंग की समस्या लगातार बनी रहती हैं। बहुत बार वाहन चालकों को अपना वाहन खड़ा करने के लिए भी कोई जगह नहीं मिलती है। ऐसे में अब पार्किंग की समस्या को खत्म करने के लिए बीएमसी ने खास फैसला लिया है। बीएमसी जल्द ही पार्किंग इंटरफेस तैयार करने में जुटने वाला है। इसके लिए बीएमसी की ओर से प्रस्तावों के लिए अनुरोध आमंत्रित किए हैं। इस बात की जानकारी बीएमसी कमिश्नर एस चहल ने दी है।
बीएमसी करेगा एप के जरिए पार्किंग (फाइल फोटो)
पार्किंग इंटरफेस के लिए सॉफ्टवेयर बीएमसी को ऑफ-स्ट्रीट और ऑन-स्ट्रीट पार्किंग को विनियमित करने में मदद करेगा। बीएमसी एक एप विकसित कर रहा है जिसके माध्यम से 32 सार्वजनिक पार्किंग की जगह (पीपीएल), ऑफ-स्ट्रीट पार्किंग और 91 ऑन-स्ट्रीट पार्किंग की जगहों को विनियमित किया जाएगा।
