मुंबई वालों के लिए खुशखबरी, शहर की पहली अंडर ग्राउंड मेट्रो दौड़ने के लिए तैयार; जानें सब कुछ

MMRCL: मुंबई की पहली अंडर ग्राउंड मेट्रो दौड़ने के लिए तैयार है। MMRCL ने बताया कि एक्वा लाइन-3 का पहला चरण अक्टूबर के पहले हफ्ते में को खोला जा सकता है।

MMRCL: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में ट्रैफिक से परेशान लोगों के लिए खुशखबरी है। मुंबई मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (MMRCL) की मुंबई मेट्रो लाइन-3 की पहली अंडर ग्राउंड मेट्रो एक्वा लाइन-3 का पहला चरण अक्टूबर के पहले हफ्ते में को खोला जा सकता है। बता दें कि मुंबई की पहली अंडर ग्राउंड मेट्रो एक्वा लाइन 3 का पहला चरण, जो गोरेगांव के आरे और बीकेसी के बीच है ये शुरू होगा।

metro

सांकेतिक फोटो।

कितने स्टेशन होंगे?

आपको बता दें कि इस फेज में आरे से बीकेसी के बीच में 10 मेट्रो स्टेशन होंगे। यात्रियों की सेवा के लिए नौ ट्रेनें होंगी, जिनमें से दो को अलग रखा जाएगा, एक नियमित रखरखाव के लिए, एक स्टैंडबाय के लिए और सात अन्य सक्रिय यात्री सेवा में होंगी। वहीं, सुबह छह बजे से रात 11 बजे तक ट्रेन चलेंगी।

End of Feed