Mumbai: मुंबई, देश का आर्थिक केंद्र और एक महानगर, जो सदियों से विकास और परिवर्तन की कहानी बयां करता रहा है। आज भी तेज रफ्तार से आगे बढ़ रहा है। मुंबई में कई सारे प्रोजेक्ट्स पर काम चल रहे हैं, जिससे शहर की तस्वीर बदल जाएगी। साथ ही इन परियोजनाओं के पूरा होने पर शहरवासियों को जाम समेत कई समस्याओं से निजात मिल जाएगी। मुंबई में अगले नौ महीने में कई परियोजनाओं का काम पूरा हो जाएगा। आइए, जानते हैं कि मुंबई में कौन-कौन सी परियोजनाएं अंतिम चरण में हैं, जो इस साल के अंत तक या अगले साल शुरू हो जाएगा।
फाइल फोटो।
कई परियोजनाओं पर चल रहा काम
मुंबई में तीन-तीन अंडरग्राउंड मेट्रो से सड़कों पर ट्रैफिक कम होगा और शहरवासी आसानी से यात्रा कर पाएंगे। साथ ही मुंबई की लाइफ लाइन लोकल ट्रेन पर भी दबाव कम होगा। इसके साथ ही, नवी मुंबई हवाई अड्डे का पहला टर्मिनल भी बनकर तैयार हो जाएगा, जो मुंबई एयरपोर्ट पर ट्रैफिक को कम करेगा। इसके अलावा मुंबई-पुणे लिंक एक्सप्रेसवे का काम पूरा होने से दोनों शहरों की दूरी कम होगी और यात्रा का समय घटेगा।
नया वाशी क्रीक ब्रिज
| नया वाशी क्रीक ब्रिज | फरवरी, 2025 (पूरी तरह से कंप्लीट) | नया वाशी क्रीक ब्रिज पूरी तरह से फरवरी 2025 में खुल जाएगा। इसके अतिरिक्त इसपर नया टोल बूथ और प्रशासनिक भवन का काम पूरा हो चुका है। साथ ही रोड के दोनों तरफ पैचवर्क का काम भी करीब-करीब पूरा हो चुका है। |
| नवी मुंबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा | मार्च, 2025 | नवी मुंबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा अगले साल मार्च 2025 तक पूरा जाएगा। इसके पहले चरण में एक रनवे और एक टर्मिनल बनाया जाना है, जिसकी वार्षिक क्षमता करीब दो करोड़ यात्रियों को संभालने की होगी। |
| मेट्रो 3 (दूसरा चरण) | मई, 2025 |
