Mumbai News: मुंबई में दुष्कर्म के आरोप में एक मोबाइल मैकेनिक को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी का नाम आदित्य भगत है, जो नाबालिग लड़कियों को सोशल मीडिया पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजता था, फिर उनसे बातचीत शुरू करके दोस्ती करता था। इस काम के लिए वह अपने मोबाइल का इस्तेमाल नहीं करता था, बल्कि जिन मोबाइलों को वो रिपेयर करता था, उन्हीं के इस्तेमाल से लड़कियों से संपर्क करता था, ताकि उसे पकड़ा ना जा सके। आदित्य भगत पर आरोप कि वह नाबालिग लड़कियों से दोस्ती करने के बाद उनके साथ रेप करता था। पुलिस ने उसके खिलाफ रेप की धाराओं में मामला दर्ज किया है।
रेप के आरोप में मोबाइल मैकेनिक अरेस्ट (सांकेतिक फोटो)
ऐसे हुआ मामले का खुलासा
मुंबई की मीरा-भायंदर वसई विरार पुलिस ने बताया कि इस घटना की जानकारी तब हुई जब नालासोपारा में एक 17 साल की नाबालिग ने आत्महत्या का प्रयास किया। पुलिस ने बताया कि 21 वर्षीय आदित्य भगत की दोस्ती नाबालिग से फेसबुक पर हुई। जिसके बाद आरोपी ने उसे मिलने के लिए बुलाया। जहां आरोपी ने नाबालिग के साथ रेप करने की कोशिश की, जब लड़की ने इसका विरोध किया तो उसने लड़की की अश्लील तस्वीरें इंटरनेट पर पोस्ट करने की धमकी दे डाली। जिसके बाद बदनामी के डर से लड़की ने सुसाइड करने का प्रयास किया।
मोबाइल रिपेयर की दुकान से आरोपी अरेस्ट
पुलिस ने सोमवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को भायंदर से उसकी मोबाइल रिपेयर की दुकान से पकड़ा गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत धारा 376 और 376 (2) के तहत रेप का केस दर्ज किया है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए एमबीवीएम क्राइम ब्रांच की टीम पुलिस के साथ मिलकर घटना की जांच कर रही है। इस मामले में मोबाइल फोन डाटा और अन्य तकनीकी पहलुओं की भी जांच की जा रही है।
