अटल सेतु पर 'स्पाइडर मैन' जैसी फुर्ती दिखाकर मुंबई का ये कैब ड्राइवर बना हीरो, जिंदगी भर याद रहेगा वो दिन

कैब ड्राइवर संजय यादव कहते हैं, मुझे नहीं लगता कि मैंने कुछ भी असाधारण किया है। जीवन अनमोल है और किसी को इसे इतनी आसानी से नहीं छोड़ना चाहिए। उस दिन का वाकया उन्हें जिंदगी भर याद रहेगा।

Mumbai Cab Driver: मुंबई के कैब ड्राइवर संजय यादव इन दिनों खूब चर्चा में हैं। पिछले सप्ताह शुक्रवार को उनके सामने ऐसी घटना आई जिसे वे उम्रभर नहीं भुला सकेंगे। इस दिन वह छुट्टी पर थे। मुलुंड से एक महिला यात्री को लेने की कॉल आई तो वह तुरंत तैयार हो गए। उन्हें नहीं पता था कि वह जो देखेंगे उनके मन पर हमेशा से लिए वो घटना अंकित हो जाएगी और अपनी 'स्पाइडरमैन-जैसी' फुर्ती के लिए उन्हें सोशल मीडिया का हीरो बना देगी। दरअसर, इस महिला का कहना था कि वह कुछ पवित्र प्रतीक चिन्हों को समुद्र में गिराने के लिए अटल सेतु पर जाना चाहती है।

Mumbai driver at Atal setu

अटल सेतु पर खुदकुशी की कोशिश

अटल सेतु जाना चाहती थी महिला

संजय शाम करीब 7 बजे उसे लेकर अटल सेतु पर पहुंचे और महिला से जल्दी करने को कहा। लेकिन महिला क्रैश बैरियर पर चढ़ गई तो उनके दिल की धड़कनें तेज हो गईं। पुलिस गश्ती दल के सायरन ने माहौल को और तनावपूर्ण कर दिया। महिला तुरंत कूद पड़ी, लेकिन संजय का हाथ तेजी से आगे बढ़ा और उन्होंने फुर्ती से महिला के बाल पकड़ लिए। वह तक महिला को पकड़े रहे जब तक कि पुलिसकर्मी नहीं पहुंच गए। तीन पुलिसकर्मियों ने मदद करके महिला को ऊपर खींच लिया।

End of Feed