Mumbai: मुंबई एयरपोर्ट बड़ी कार्रवाई, 1.16 करोड़ का सो-1.36 करोड़ का हीरा बरामद; बॉडी में छिपाकर लाए धातुएं

मुंबई एयरपोर्ट पर 1.16 करोड़ रुपये के 1,596 ग्राम सोना, विदेशी मुद्राएं और 1.36 करोड़ रुपये के हीरे को बरामद किया गया है। इसके अलावा दूसरे यात्री से 59,500 सऊदी रियाल की विदेशी मुद्राएं और 446.62 कैरेट के हीरे बरामद किए थे, जिनकी कुल कीमत 1.05 करोड़ रुपये है।

मुंबई: मुंबई एयरपोर्ट कमिश्नरेट जोन-III के अधिकारियों ने बीते तीन दिन के अंदर बड़ी कार्रवाई की है। उन्होंने अलग-अलग मामलों में 1.16 करोड़ रुपये के 1,596 ग्राम सोना, विदेशी मुद्राएं और 1.36 करोड़ रुपये के हीरे को बरामद किए हैं। मुंबई एयरपोर्ट कमिश्नरेट जोन-III के अधिकारियों के अनुसार, यह कार्रवाई 19 से 21 जनवरी के बीच की गई है। चार मामलों में कुल 1.16 करोड़ रुपये मूल्य के 1,596 ग्राम सोने को जब्त किया गया है। इसके अलावा विदेशी मुद्रा, प्राकृतिक और लैब मेड हीरे बरामद किए गए हैं, जिनका कुल मूल्य 1.36 करोड़ रुपये है।

mumabai internationa airport

(फाइल फोटो)

इतना सोना बरामद

दरअसल, कस्टम अधिकारियों ने स्पॉट प्रोफाइलिंग के आधार पर 5 जनवरी 2025 को शारजाह से आने वाले एक यात्री को रोका और उसके पास से 725 ग्राम के कुल शुद्ध वजन वाले 24 किलो सोने की डस्ट बरामद की। इसे यात्री द्वारा पहनी गई जींस में विशेष रूप से सिलवाए गए पाउचों में कागजों और कपड़े में चिपकाकर बॉडी कैविटी में चतुराई से छिपाया गया था। यात्री से कुल 1,181 ग्राम सोना जब्त किया गया, जिसकी अनुमानित लागत 85.91 लाख थी और यात्री को सीमा शुल्क अधिनियम, 1962 के प्रावधानों के तहत गिरफ्तार किया गया था।

End of Feed