Fire in Wardha Steel Company: महाराष्ट्र के वर्धा में बड़ा हादसा हो गया है। बुधवार शाम को भूगांव में इवोनिथ स्टील प्लांट में तेज विस्फोट के बाद भीषण आग गई। इस हादसे में 18 मजदूर घायल हुए हैं। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिनमें से 2 मजदूरों की हालत गंभीर है। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है।
वर्धा में स्टील प्लांट में आग
कूलिंग ऑपरेशन के दौरान हुआ विस्फोट
जानकारी के अनुसार बुधवार शाम करीब 7 बजे स्टील प्लांट में कूलिंग ऑपरेशन चल रहा था। इसी दौरान फर्नेस टॉवर नंबर 5 से विस्फोट होने पर आग की लपटें उठी। मजदूरों के अनुसार आग तेजी से फैली और पूरे इलाके को अपनी चपेट में ले लिया। जिसके बाद मैनेजमेंट और मजदूरों ने तरुंत एक्शन लिया और आसपास के इलाकों से अग्निशमन उपकरणों लाकर आग को काबू करने की कोशिश में जुट गए।
10 मिनट में हुए दो विस्फोट
यह हादसा तब हुआ जब ऑपरेशन चल रहा था। घायल कर्मचारियों में से एक ने बताया कि प्लांट में अचानक दस मिनट के अंदर ही दो बार विस्फोट हुआ। जिससे सभी चौंक गए। इस हादसे में घायल हुए लोगों में से 15 लोगों को पास के ही सावंगी के अस्पताल में भर्ती कराया गया। वही तीन घायल मजदूरों को नागपुर के एक अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया।
