Sangli Road Accident: महाराष्ट्र के सांगली में रविवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। जहां एक ट्रेलर और सैंट्रो कार की जोरदार टक्कर हो गई। जिससे सैंट्रो कार में तुरंत आग लग गई। अचानक लगी आग में कार के ड्राइवर की जलकर मौत हो गई। यह हादसा सांगली के मिरज-नागपुर हाइवे पर शिरढोन के पास हुआ। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर दमकल की टीम पहुंची और कार में लगी आग को बुझाया।
सांगली में भीषण हादसा
आग में कार भी जलकर राख
इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कार धूं-धूकर जलती हुई दिख रही है। दमकल की टीम ने आग को बुझा लिया है। लेकिन कार पूरी तरह जलकर राख हो गई है। वहीं कार के ड्राइवर की भी जलने से मौत हो गई।
ये भी पढ़ें - आंध्र प्रदेश में फार्मा कंपनी में जहरीली गैस की चपेट में आए दो लोग, अस्पताल में भर्ती; हालत गंभीर
पुणे में भी दुखद हादसा
महाराष्ट्र के पुणे में भी एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जहां तेज रफ्तार डंपर ने फुटपाथ पर सो रहे 9 लोगों को कुचला दिया। इस हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। यह घटना पुणे के वाघोली के केसनंद फाटा में रविवार को देर रात 12.30 बजे के आसपास हुई। हादसे में घायल सभी लोग मजदूर बताए जा रहे हैं। ये लोग रविवार रात को ही काम के सिलसिले में अमरावती से पुणे आए थे। यह घटना वाघोली के केसनंद नाके पर पुलिस स्टेशन के सामने हुई। हादसे के बाद सभी घायलों को इलाज के लिए ससून अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
(इनपुट - IANS)
