मुंबई से डायरेक्ट पहुंचेंगे महाकुंभ, इन शहरों से 900 फ्लाइटों का हुआ इंतजाम; अब किराया नहीं बढ़ेगा

Maha Kumbh Flight: मुंबई समेत कई शहरों से डायरेक्ट महाकुंभ पहुंचाने के लिए इंडिगो ने 900 फ्लाइट्स का इंतजाम किया है। इंडिगो ने कहा कि वह अपने नेटवर्क के अन्य हिस्सों से क्षमता का पुनः आवंटन करने पर भी काम कर रही है, ताकि यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए अधिक उड़ानें जोड़ी जा सकें।

Maha Kumbh Flight: एयरलाइन कंपनी इंडिगो ने गुरुवार को कहा कि प्रयागराज के लिए उड़ानों का किराया स्थिर हो गया है और उसने महाकुंभ के लिए इस मार्ग पर उड़ानों की संख्या बढ़ाकर 900 कर दी है। यात्रियों की बढ़ती मांग के चलते प्रयागराज की उड़ानों पर किराये में बढ़ोतरी को लेकर लगातार चिंता बनी हुई है और सरकार ने एयरलाइन कंपनियों से टिकट की कीमतें स्थिर रखने के साथ-साथ इस मार्ग पर और अधिक उड़ानें संचालित करने को कहा है। महाकुंभ 13 जनवरी से शुरू हुआ है और 26 फरवरी को समाप्त होगा। पहले से सक्रिय की गई अतिरिक्त क्षमता के अलावा, इंडिगो ने कहा कि वह अपने नेटवर्क के अन्य हिस्सों से क्षमता का पुनः आवंटन करने पर भी काम कर रही है, ताकि यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए अधिक उड़ानें जोड़ी जा सकें।

Maha Kumbh 2025 Special Flights.

महाकुंभ 2025 स्पेशल फ्लाइट्स

इंडिगो ने बढ़ाईं फ्लाइट्स की जनसंख्या

इंडिगो ने बयान में कहा कि एयरलाइन ने किराये को स्थिर रखना भी सुनिश्चित किया है और अपने सभी ग्राहकों को सर्वोत्तम संभव यात्रा अनुभव प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। बुधवार को सूत्रों ने बताया था कि इंडिगो ने प्रयागराज की उड़ानों के किराये में 30-50 प्रतिशत तक की कमी की है। एयरलाइन के अनुसार, उसने महाकुंभ अवधि के दौरान प्रयागराज हवाई अड्डे से उड़ानों की संख्या और सीट क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि की है।

End of Feed