Ladli Bahana Yojana: रक्षाबंधन से बहनों को मिलेगा बड़ा तोहफा, हर महीने बैंक खाते में आएंगे इतने हजार रुपये

Ladli Bahana Yojana: महाराष्ट्र की बहनों को रक्षाबंधन में सरकार बड़ा तोहफा देने वाली है। डिप्टी सीएम फडणवीस ने बताया कि अगस्त में लाड़की बहन योजना’ की पहली किस्त जारी की जाएगी।

Ladli Bahana Yojana: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने बुधवार को कहा कि 'लाड़की बहन योजना' की पहली किस्त अगले महीने रक्षाबंधन के त्यौहार के दौरान जारी की जाएगी। फडणवीस, उपमुख्यमंत्री अजित पवार के साथ सुरजागढ़ इस्पात प्राइवेट लिमिटेड की आधारशिला रखने के लिए गढ़चिरौली जिले में थे। कार्यक्रम में शामिल होने के बाद फडणवीस ने मीडिया कर्मियों को सूचित किया कि हम 15 अगस्त से 19 अगस्त तक रक्षाबंधन त्यौहार के दौरान ‘लाड़की बहन योजना’ की पहली किस्त जारी करने की दिशा में काम कर रहे हैं। मुख्यमंत्री मांझी लाड़की बहिन’ योजना के तहत 21 से 60 वर्ष की विवाहित, तलाकशुदा और निराश्रित महिलाओं को 1,500 रुपये प्रति माह मिलेंगे, लाभार्थियों की वार्षिक पारिवारिक आय 2.5 लाख रुपये तक सीमित होनी चाहिए।

इस तारीख तक जमा करा सकती हैं फार्म

रक्षाबंधन का त्योहार 19 अगस्त को मनाया जाएगा। वित्तीय सहायता योजना के लिए नाम दर्ज करने की अंतिम तिथि 15 जुलाई से आगे बढ़ाने की विपक्ष की मांग की पृष्ठभूमि में फडणवीस ने कहा कि 31 अगस्त तक फॉर्म जमा करने वाले आवेदकों को अगले महीने जुलाई और अगस्त की किस्तें मिल जाएंगी।

End of Feed