ईरानी नौसेना का बेड़ा पहुंचा इंडिया, मुंबई प्रशिक्षण पर शिरकत करेंगे 2 युद्धपोत; जहाजों का गर्मजोशी से स्वागत

ईरानी नौसेना के युद्धपोत 28 फरवरी तक मुंबई की सद्भावना और प्रशिक्षण यात्रा पर रहेंगे। मुंबई पहुंचने पर बैंड की उपस्थिति में भारतीय नौसेना ने ईरानी जहाजों का गर्मजोशी से स्वागत किया।

मुंबई: ईरानी नौसेना का एक प्रशिक्षण बेड़ा भारत पंहुचा है। ईरानी नौसेना के इस प्रशिक्षण बेड़े में ईरान के दो युद्धपोत शामिल हैं। ये युद्धपोत मुंबई की सद्भावना और प्रशिक्षण यात्रा पर हैं। ईरान के इन दो युद्धपोतों के नाम आईआरआईएस बौशहर और आईआरआईएस लावन हैं। करीब 220 अधिकारी व नौसैनिकों के साथ आए ये जहाज हिंद महासागर में प्रशिक्षण मिशन पर हैं। ईरानी नौसेना के युद्धपोत 28 फरवरी तक मुंबई की सद्भावना और प्रशिक्षण यात्रा पर रहेंगे। मुंबई पहुंचने पर बैंड की उपस्थिति में भारतीय नौसेना ने ईरानी जहाजों का गर्मजोशी से स्वागत किया।

Mumbai Sadbhavna Prashikshan Yatra

ईरानी नौसेना का बेड़ा पहुंचा मुंबई

नौसेना का कहना है कि ईरानी नौसेना के इन युद्धपोतों की तैनाती का नेतृत्व मिशन कमांडर के रूप में कैप्टन मोहम्मद साबेरी ने किया है। वहीं, सीनियर कैप्टन सैयद अली मदनी ने लावन की कमान संभाली है और कमांडर हमीद बहरामियन ने आईआरआईएस बौशहर की कमान संभाली है। मुंबई पहुंचने पर ईरानी नौसेना के मिशन कमांडर और दोनों जहाजों के कमांडिंग ऑफिसरों ने पश्चिमी नौसेना कमान मुख्यालय में चीफ स्टाफ ऑफिसर (ऑपरेशंस) रियर एडमिरल विद्याधर हरके से मुलाकात की।

End of Feed