Mumbai Fire News: मुंबई के सिल्वर थिएटर में लगी भीषण आग, कड़ी मशक्कत के बाद पाया गया काबू

Mumbai Fire News: मुंबई के व्यस्ततम इलाकों में से एक, ग्रांट रोड स्थित सिल्वर थिएटर में मंगलवार देर रात अचानक भीषण आग लग गई। आग ने थिएटर के अंदर काफी नुकसान पहुंचाया है। हालांकि, फिलहाल किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। दमकल विभाग के जवानों ने लगभग 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

Mumbai Fire News: मुंबई के व्यस्ततम इलाकों में से एक, ग्रांट रोड पर स्थित सिल्वर थिएटर में मंगलवार देर रात अचानक भीषण आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 6 गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू कर दिया।

Mumbai Fire News

घटनास्थल की तस्वीर।

थिएटर को पहुंचा नुकसान

आग ने थिएटर के अंदर काफी नुकसान पहुंचाया है। हालांकि, फिलहाल किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। दमकल विभाग के जवानों ने लगभग 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। दमकल विभाग के अधिकारी इस मामले की जांच कर रहे हैं।

End of Feed