सोलापुर में पुलिस मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर की मौत, कई मामलों में थी तलाश

पुणे क्राइम ब्रांच को एक हिस्ट्रीशीटर के सोलापुर में छुपे होने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर छापेमारी की गई, जिसमें आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी गंभीर रूप से घायल हो गया और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

महाराष्ट्र के सोलापुर में पुणे के हिस्ट्रीशीटर से पुलिस की मुठभेड़ हो गई है। इस मुठभेड़ में आरोपी की मौत हो गई। पुणे क्राइम ब्रांच को आरोपी की लंबे समय से तलाश थी। एक गुप्त जानकारी के आधार पर क्राइम ब्रांच ने कार्रवाई कर आरोपी को मुठभेड़ में पकड़ा और गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

Police Encounter

सोलापुर में पुलिस मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर शाहरुख की मौत

पुणे क्राइम ब्रांच के अधिकारी ने बताया कि आरोपी का नाम शाहरुख उर्फ अट्टी रहीम शेख है। उसकी उम्र 23 वर्ष की है और उसके खिलाफ पुणे में कई मामले दर्ज हैं। पुलिस को आरोपी की लंबे समय से तलाश थी। अधिकारी ने आगे बताया कि उन्हें सूचना मिली थी की आरोपी कुछ समय से सोलापुर के लांबोटी गांव के पास छिपा हुआ है। इस जानकारी के आधार पर पुणे क्राइम ब्रांच की एक टीम शनिवार शाम उसे गिरफ्तार करने के लिए आधी रात को लांबोटी पहुंची।

End of Feed