Gold Price Today in Mumbai, 28-Aug-24, आज का सोने का भाव: मुंबई में आज फिर बढ़ गए सोने-चांदी के भाव

Gold Price Today in Mumbai, (28-Aug-24), मुंबई में आज का सोने का भाव: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में आज सोने और चांदी के भाव क्या हैं? चलिए जानते हैं पिछले एक हफ्ते में सोने के दाम में कितना बदलाव हुआ है।

मुंबई में आज का सोने का भाव (Gold Price Today in Mumbai): सोना मूल्यवान धातु है और लोग सोने के आभूषण बनाने के लिए लालायित रहते हैं। निवेश के लिए भी सोने को उत्तम धातु माना जाता है। मुंबई देश की आर्थिक राजधानी भी है, ऐसे में मुंबई में सोने के दाम पर सबकी नजर रहती है। मुंबई में आज यानी बुधवार 28 अगस्त को सोने के दाम 72,100 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गए हैं।

Mumbai-Gold Rate

मुंबई में सोने के भाव (फाइल फोटो)

मुंबई में बुधवार को 24 कैरेट सोने के बाद 72,100 रुपये तक पहुंच गए, जबकि 22 कैरेट सोने का भाव 66930 रुपये और 18 कैरेट सोने के दाम 54760 रुपये पर हैं। कल यानी मंगलवार 27 अगस्त को मुंबई में सोने के दाम 72, 130 रुपये थे और पिछले हफ्ते 21 अगस्त को 10 ग्राम सोने के दाम शहर में 71,890 रुपये पर थे। बात चांदी के दामों की करें तो बुधवार को मुंबई में चांदी के दाम 85,970 रुपये दर्ज किए गए हैं। कल यानी 27 अगस्त को चांदी के दाम 85,850 रुपये प्रति किलो थे और 21 अगस्त को चांदी 85,150 रुपये प्रति किलो थी।

End of Feed