समुद्र में 'द बर्निंग बोट'.. रायगढ़ में अचानक मछली पकड़ने वाली नाव में लगी आग, 18 लोगों को किया गया रेस्क्यू

Boat Caught Fire in Maharashtra: महाराष्ट्र के रायगढ़ में अक्षी अलीबाग तट में एक मछली पकड़ने वाली नाव में आग लग गई। घटना की सूचना मिलने पर भारतीय तटरक्षा बल और भारतीय नौसेना मौके पर पहुंची। जिसके बाद नाव से सभी 18 चालक दल के सदस्यों को सुरक्षित बचाया। हालांकि इस हादसे में बोट में रखा सामान जलकर राख हो गया।

Boat Caught Fire in Maharashtra: मुंबई के अलीबाग में समुद्र में चल रही फिशिंग बोट में शुक्रवार को आग लग गई। बताया जा रहा है कि फिशिंग बोट में सवार सभी यात्रियों को बचा लिया गया है। जानकारी के अनुसार, फिशिंग बोट में कुल 18 लोग सवार थे। घटना की सूचना मिलने के बाद कोस्ट गार्ड की टीम मौके पर पहुंची और उन्होंने स्थानीय मछुआरों की मदद से फिशिंग बोट में सवार सभी लोगों को बचा लिया।

Boat Fire

मछली पकड़ने वाली नाव में लगी आग

बोट पर रखा सामान जलकर खाक

पता चला है कि फिशिंग बोट पर सवार सभी लोग मछलियां पकड़ने के लिए समुद्र में गए थे। आग लगने से बोट पर रखा सामान भी जलकर खाक हो गया। हालांकि, इस घटना के दौरान कोई हताहत नहीं हुआ है। फिलहाल, कोस्ट गार्ड की टीम ने बोट में लगी आग को बुझा दिया है। हालांकि, अब तक आग लगने की वजह पता नहीं चल पायी है।

End of Feed