Navi Mumbai Airport पर IAF C-295 की सफल लैंडिंग, आसमान में दिखाई कलाबाजी; देखें रोमांचक Video

Navi Mumbai International Airport: महाराष्ट्र के नवी मुंबई स्थित लोकनेते डीबी पाटिल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर ‘एयरबस सी-295’ विमान को सफलतापूर्वक उतारने का परीक्षण किया गया। इस हवाई अड्डे से अगले वर्ष की शुरुआत में वाणिज्यिक परिचालन शुरू होने की उम्मीद है।

Navi Mumbai International Airport: नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शुक्रवार को ‘एयरबस सी295’ विमान को सफलतापूर्वक उतारने का परीक्षण किया गया। हवाई अड्डा परिसंचालन के अनुसार, भारतीय वायुसेना का परिवहन विमान ‘सी295’ दोपहर 12:14 बजे हवाई अड्डे के दक्षिणी रनवे- 26 पर उतरा। विमान के उतरने पर पानी की बौछार कर उसका स्वागत किया गया। अदाणी समूह द्वारा विकसित किए जा रहे इस हवाई अड्डे से अगले वर्ष की शुरुआत में वाणिज्यिक परिचालन शुरू होने की उम्मीद है।

Navi Mumbai International Airport

नवी मुंबई एयरपोर्ट पर एयरबस सी295 की सफल लैंडिंग

नवी मुंबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर IAF C-295 की उद्घाटन लैंडिंग पर राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि हम उड़ान के साथ-साथ लड़ाई के लिए भी तैयार हैं। हम जो कहते हैं वो करते हैं, जो नहीं होगा वो नहीं कहते। देखते हैं आगे क्या होता है। हमने लाडली बहन योजना शुरू की और अब बहनों के खाते में पैसा जल्दी जाएगा। नवी मुंबई एयरपोर्ट पर आज C-295 सफलतापूर्वक उतर गया। हवाई अड्डे का नाम लोकनेते डीबी पाटिल नवी मुंबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा होगा।

End of Feed