मुंबई: चेंबूर कैंप इलाके में संतोषी माता मंदिर में आज सुबह आग लग गई। आग पर काबू पा लिया गया है और किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। फिलहाल, आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। मामले में अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।
संतोषी माता मंदिर में लगी आग
सामने आए वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि मंदिर के अंदर से आग की लपटे उठ रही हैं और धुएं के गुबार से मोहल्ला ढक गया है। हालांकि, लोग आग बुझाने को लेकर प्रयास करते दिखाई दे रहे हैं, लेकिन आग की लपटें तेज होने के कारण समय से आग पर काबू नहीं पाया जा सका, जिससे मंदिर के अंदर भारी नुकसान होने संभावना प्रतीत हो रही है। हालांकि, बाद में आग पर काबू पा लिया गया।
