ठाणे में पति का क्रूर चेहरा बेनकाब, मारपीट से नहीं भरा मन तो मांगा दहेज; फिर दिया तीन तलाक

Thane News: ठाणे जिले में एक महिला ने अपने पति और उसके परिवार पर तीन तलाक देने, पैसे मांगने और मारपीट करने का मामला पुलिस में दर्ज करवाया है। महिला ने बताया कि आरोपी पति उसे मार्च 2022 से प्रताड़ित कर रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Thane News: महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक महिला को ‘तीन तलाक’ देने, उसके साथ मारपीट करने और पैसे के लिए उसे प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी पति और उसके परिवार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। महिला ने बताया कि उसका पति उससे लंबे प्रताड़ित कर रहा है और पैसा मांग रहा है। पैसे न मिलने पर उसके साथ मारपीट भी करता है। पुलिस ने शिकायत दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।

Crime News

ठाणे क्राइम न्यूज


दहेज के लिए पत्नी को प्रताड़ित करता है आरोपी

शांति नगर पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि यह मामला भिवंडी इलाके का है। यहां एक 26 वर्षीय महिला अपने पति के परिवार के साथ रह रही थी। लंबे समय से पति की प्रताड़ना झेल रही महिला ने हाल ही में पुलिस में पति के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। महिला ने आरोप लगाया कि उसका पति और उसके परिवार के सदस्य उससे 50 हजार रुपये मांग रहे हैं। महिला ने बताया कि वह पैसे इसलिए मांग रहे हैं क्योंकि उन्हें शादी में दहेज नहीं दिया गया।

End of Feed