अबू धाबी के लिए सीधी फ्लाइट का इंतजाम, इन 2 शहरों से आकासा ने शुरू की उड़ानें; जानें क्या है टाइमिंग

आकासा एयर ने बेंगलुरू और अहमदाबाद से अबू धाबी के लिए नई अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शुरू करने की घोषणा की है। बेंगलुरू से पहली उड़ान 1 मार्च को सुबह 10:00 बजे और अहमदाबाद से दूसरी उड़ान 2 मार्च को रात 10:45 बजे उड़ान भरेगी।

मुंबई : अबू धाबी जाने वाले यात्रियों के लिए फ्लाइटों की संख्या में इजाफा किया जा रहा है। अब आकासा एयर ने बेंगलुरू और अहमदाबाद से अबू धाबी के लिए दो नए अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शुरू की हैं। इनमें से पहली उड़ान बेंगलुरू के केंपेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से 1 मार्च को सुबह 10:00 बजे उड़ान भरी और 12:35 बजे अबू धाबी के ज़ायेद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहुंची। वहीं, दूसरी उड़ान अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट से 2 मार्च को रात 10:45 बजे उड़ान भरेगी और रात 1:00 बजे अबू धाबी पहुंचेगी।

Akasa Flight

अकासा फ्लाइट

जानकारी के मुताबिक, इन उड़ानों का संचालन एतिहाद एयरवेज़ के साथ कोडशेयर के तहत किया जा रहा है। बेंगलुरू से यह आकासा एयर की पहली इंटरनेशनल फ्लाइट है, जबकि अहमदाबाद से अंतरराष्ट्रीय कनेक्टिविटी में सुधार होगा। आकासा एयर वर्तमान में 23 डोमेस्टिक और 5 इंटरनेशनल डेस्टिनेशन के बीच उड़ानें संचालित कर रही है। इन डेस्टिनेशनों में मुंबई, चेन्नई, कोच्चि, दिल्ली, गोवा, दोहा, जेद्दा, रियाद, और कुवैत सिटी शामिल हैं।

End of Feed