Mumbai Weather: मुंबई में मॉनसून की जोरदार दस्तक; तेज बारिश और हाईटाइड के असर से येलो और ऑरेंज अलर्ट!

17 June 2025 Mumbai mein Aaj ka Mausam (मुंबई में आज का मौसम): मुंबई में मॉनसून सक्रिय हो गया है, जिससे पिछले दो दिनों में भारी बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने आज शहर और आसपास के इलाकों में येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जबकि आज 4.2 मीटर के हाईटाइड से समंदर में ऊंची लहरें उठने की संभावना है। अगले कुछ दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश जारी रहने की उम्मीद है, जिससे मुंबई का मौसम सुहावना बना रहेगा।

17 June 2025 Mumbai mein Aaj ka Mausam (मुंबई में आज का मौसम): मौसम विभाग ने आज मुंबई में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। सुबह से हल्की बारिश हो रही है, जबकि दोपहर 4 बजे 4.2 मीटर का हाईटाइड आने की संभावना है, जिससे समंदर में 14 फीट ऊंची लहरें उठेंगी। इसी बीच ठाणे और नवी मुंबई में भी हल्की बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है। वहीं, रायगढ़ और कोंकण जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जिसमें रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग जैसे क्षेत्रों को शामिल किया गया है। इन इलाकों में लोगों को बेवजह घरों से बाहर निकलने से बचने की सलाह दी गई है।

Mumbai Today's Weather Update

मुंबई में आज के मौसम की अपडेट

मुंबई में पिछले दो दिनों से भारी बारिश हो रही है, जिससे शहर में 24 घंटे में 100 एमएम से अधिक वर्षा दर्ज की गई। इस तेज हवाओं वाली बारिश ने मौसम को ठंडा कर दिया है। मौसम विभाग के अनुसार, बारिश की तीव्रता जल्द ही घट सकती है, लेकिन पूरे सप्ताह बारिश जारी रहने की संभावना बनी हुई है। सोमवार को मुंबई में करीब 30 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश हुई, जिससे मौसम सुहावना हो गया। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि बुधवार तक बारिश की तीव्रता कम हो सकती है, लेकिन पूरे सप्ताह हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रहेगा।

End of Feed