Raisen News: रायसेन जेल में सुरक्षा में बड़ी चूक! फल की टोकरी के बहाने आया कैदी, कट्टे से जेल प्रहरी को मारी गोली; जेल अधीक्षक सस्पेंड

Raisen MP News: मध्य प्रदेश की रायसेन जिला जेल में विचाराधीन कैदी नीलेश निर्वेदी ने जेल प्रहरी दिग्विजय सिंह तोमर को गोली मार दी। गंभीर हालत में प्रहरी को भोपाल रेफर किया गया है। घटना के बाद जेल मुख्यालय ने कार्यवाहक अधीक्षक को सस्पेंड कर दिया है।

Raisen MP News: मध्य प्रदेश के रायसेन जिला जेल परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को तार-तार कर देने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जेल में बंद एक विचाराधीन कैदी ने जेल प्रहरी दिग्विजय सिंह तोमर को गोली मार दी। घटना के बाद फैली अफरा-तफरी के बीच गंभीर रूप से घायल प्रहरी को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी नाजुक हालत को देखते हुए भोपाल रेफर कर दिया गया है।

raisen jail firing News

अस्पताल में भर्ती घायल वार्डर

फलों की टोकरी और साजिश का जाल

जानकारी के मुताबिक, जेल परिसर में स्कूली बच्चों का एक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होना था। इसी दौरान कैदी नीलेश निर्वेदी फलों की टोकरी उठाने के बहाने जेल के मुख्य द्वार के पास आया था। आरोप है कि नीलेश जेल का गेट खुलवाकर भागने की फिराक में था। इसी बीच, जेल के बाहर मौजूद उसके किसी अज्ञात साथी ने बाउंड्री से कट्टा अंदर फेंका। कट्टा हाथ में आते ही नीलेश ने जेल प्रहरी दिग्विजय सिंह तोमर पर तान दिया और गेट खोलने का दबाव बनाने लगा। प्रहरी द्वारा विरोध करने पर कैदी ने उन पर सीधी गोली चला दी, जिससे वे लहूलुहान होकर गिर पड़े।

End of Feed