सलमान खान के फैंस का डरावना कारनामा, 'टाइगर 3' देखने के दौरान थिएटर में भयंकर आतिशबाजी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 13, 2023, 12:00 PM IST

महाराष्ट्र के मालेगांव स्थित एक सिनेमाघर में सलमान खान की फिल्म टाइगर-3 देखने गए फैंस ने जमकर आतिशबाजी की। इससे जुड़ा एक खतरनाक वीडियो सामने आया है, जिससे लोगों में अफरा-तफरी का माहौल दिख रहा है।

मालेगांव: सलमान खान की फिल्म 'टाइगर 3' फाइनली सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म को लेकर फैंस का जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। इस बीच सिनेमाघरों से कई ऐसे वीडियो सामने आ रहे हैं, जिसमें टाइगर के लिए ऑडियंस का पागलपन देखने को मिल रहा है। इसी बीच महाराष्ट्र के मालेगांव में सलमान खान की फिल्म टाइगर-3 के दौरान सिनेमा हॉल में जमकर आतिशबाजी होने का वीडियो सामने आया है। इस दौरान सिनेमा हॉल में भगदड़ जैसा माहौल रहा। फिलहाल, पुलिस जांच कर रही है।

film Tiger 3 screening

'टाइगर 3' देखने के दौरान थिएटर में भयंकर आतिशबाजी

यशराज फिल्म्स की स्पाई यूनिवर्स मूवी 'टाइगर-3' ने पहले ही दिन में करोड़ों का कलेक्शन बॉक्स ऑफिस पर कर लिया। इस मूवी में सलमान खान के अलावा कटरीना कैफ और इमरान हाशमी अहम भूमिका में हैं। बड़े पर्दे पर रिलीज हुई इस फिल्म को लेकर फैन्स के बीच जश्न का माहौल देखने को मिला। दिवाली को रिलीज हुई फिल्म के पहले ही दिन सभी सिनेमाघर खचाखच भरे रहे।

End of Feed