Rohtas Road Accident: बिहार में बड़ा सड़क हादसा, खाई में गिरी पिकअप वैन; 4 की मौत 20 घायल

  • Agency by: भाषा
  • Updated Mar 13, 2024, 04:06 PM IST

बिहार के रोहतास जिले के चेनारी थाना क्षेत्र में एक पिकअप वैन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। इस दुर्घटना में चार लोगो की मौत हो गई, जबकि 20 लोग घायल बताए जा रहे हैं।

Rohtas Road Accident: रोहतास जिले के चेनारी थाना क्षेत्र में बुधवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। यहां गुप्ताधाम जाने के दौरान एक पिकअप वैन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। इस बड़े सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 लोग घायल बताए जा रहे हैं।

Rohtas Road Accident

रोहतास में सड़क हादसा

मरने वालों में सभी महिलाएं

पुलिस के मुताबिक, भोजपुर जिले के शाहपुर के कई लोग एक पिकअप वैन पर सवार होकर गुप्ता धाम महादेव के मंदिर दर्शन के लिए जा रहे थे। इसी दौरान चेनारी थाना के गायघाट के समीप वैन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जा गिरी। चेनारी के थाना प्रभारी रंजन कुमार ने बताया कि इस दुर्घटना में चार महिलाओं की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि करीब 20 अन्य लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

End of Feed