दोस्त को मारकर उसकी विधवा से करना चाहता था शादी, 2 लाख की सुपारी देकर नाबालिगों से कराया कत्ल, पुलिस ने कर दिया पूरा खुलासा

मनीष यादव की 13 अक्टूबर को सोनिया विहार के 4.5 पुश्ता इलाके के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जांच में सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों, पैसों के लेन-देन और आरोपियों से पूछताछ के आधार पर कथित साजिश का पर्दाफाश हुआ।

दिल्ली के उत्तर-पूर्वी इलाके सोनिया विहार में हत्या की एक सनसनीखेज साजिश का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस के मुताबिक, एक शख्स अपने परिचित की पत्नी से शादी करना चाहता था। इसी चाहत में उसने कथित तौर पर 34 वर्षीय मनीष यादव की हत्या की साजिश रची और दो नाबालिगों को 2 लाख रुपये की सुपारी देकर उसे गोली मरवा दी। इस मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि दो नाबालिगों को पकड़ा गया है।

Delhi Police

दिल्ली पुलिस

पुलिस के अनुसार, मनीष यादव की 13 अक्टूबर को सोनिया विहार के 4.5 पुश्ता इलाके के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जांच में सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों, पैसों के लेन-देन और आरोपियों से पूछताछ के आधार पर कथित साजिश का पर्दाफाश हुआ।

End of Feed