आश्रम स्कूल से चुपके से मेला देखने निकले 5 छात्रों के साथ क्या हुआ, जो दो को मिली मौत और 3 अस्पताल में जीने को लड़ रहे

Palghar Kongdi Ghat Motorcycle Accident: पालघर के जव्हार में आश्रम स्कूल के पांच छात्र नवरात्रि मेला देखकर लौटते समय हादसे का शिकार हो गए। दो छात्रों की मौत, जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हैं।

Palghar Ashram School Students: महाराष्ट्र के पालघर जिले में एक गांव के मेले से अपने आश्रम स्कूल लौट रहे विद्यार्थियों की मोटरसाइकिल फिसलकर सड़क किनारे एक गड्ढे में गिर गई, जिससे उस पर सवार दो लड़कों की मौत हो गई और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, यह घटना सोमवार तड़के जव्हार तालुका में हुई।

आश्रम स्कूल से चुपके से मेला देखने निकले 5 छात्रों के साथ क्या हुआ, जो दो को मिली मौत और 3 अस्पताल में जीने को लड़ रहे

आश्रम स्कूल से चुपके से मेला देखने निकले 5 छात्रों के साथ क्या हुआ, जो दो को मिली मौत और 3 अस्पताल में जीने को लड़ रहे

पांचों छात्र सरसुन गांव में नवरात्र उत्सव में शामिल होने के लिए हीरादपाड़ा गगनगिरी आश्रम स्कूल से चुपके से बाहर निकले थे। घटना के बाद स्कूल के प्रधानाध्यापक, वार्डन और चौकीदार को निलंबित कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि ये पांचों विद्यार्थी पास के सरसुन गांव में नवरात्र उत्सव में शामिल होने के लिए चुपके से स्कूल से बाहर निकल गए थे।

End of Feed