LIVE

महाकुंभ का समापन, आखिरी दिन तक स्नानार्थियों की संख्या 66 करोड़ के पार

Varsha KushwahaUpdated Feb 26, 2025, 19:57 IST

महाकुंभ का समापन, आखिरी दिन तक स्नानार्थियों की संख्या 66 करोड़ के पार
महाकुंभ का समापन, आखिरी दिन तक स्नानार्थियों की संख्या 66 करोड़ के पार

Mahakumbh Mela 2025 Snan Prayagraj Live: महाकुंभ मेला 13 जनवरी को शुरू हुआ था। अभी तक 5 शाही स्नान पूरे हो चुके हैं। आज महाशिवरात्रि के दिन महाकुंभ मेले का अंतिम शाही स्नान है। अब मेला अपने समापन की ओर आगे बढ़ रहा है। अंतिम शाही स्नान में शामिल होने के लिए त्रिवेणी संगम में आस्था की डुबकी लगाने के लिए भारी संख्या में लोग प्रयागराज पहुंच रहे हैं ताकि महाकुंभ मेले के दौरान संगम में स्नान कर सकें। 44वें दिनों में 65 करोड़ से अधिक लोग संगम में आस्था की डुबकी लगा चुके हैं। हर दिन करोड़ों की संख्या में लोग यहां स्नान कर रहे हैं। प्रयागराज और महाकुंभ से जुड़े हर छोटा-बड़ा लाइव अपडेट यहां देखें -

FEB 26, 2025 19:57 IST

महाकुंभ के समापन के दिन स्नानार्थियों की संख्या 66 करोड़ के पार

महाशिवरात्रि पर महाकुंभ का अंतिम स्नान पर्व बुधवार को ‘हर हर महादेव’ के उद्घोष के साथ प्रारंभ हुआ और तड़के से ही श्रद्धालुओं का गंगा और संगम में डुबकी लगाना जारी है। शाम चार बजे तक 1.32 करोड़ श्रद्धालुओं के स्नान के साथ महाकुंभ में स्नानार्थियों की संख्या 66 करोड़ पार कर गई। मेला प्रशासन ने स्नानार्थियों पर गुलाब की 120 क्विंटल पंखुड़ियों की वर्षा कराई। अधिकारियों ने बताया कि बुधवार को शाम चार बजे तक 1.32 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने गंगा और संगम में डुबकी लगाई। इसके साथ महाकुंभ में स्नानार्थियों की संख्या बुधवार शाम चार बजे तक 66.09 करोड़ पहुंच गई।
FEB 26, 2025 12:52 IST

सीएम ने दिए अधिकारियों को सुरक्षा के लिए दिए निर्देश



महाकुंभ क्षेत्र के सभी घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सीएम योगी ने सभी अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक सारे इंतजाम किए जा रहे हैं।
FEB 26, 2025 11:22 IST

त्रिवेणी संगम पर श्रद्धालुओं की भीड़

FEB 26, 2025 09:56 IST

त्रिवेणी संगम में अभी तक 60 लाख से अधिक लोगों ने लगाई डुबकी

महाशिवरात्रि के दिन अंतिम शाही स्नान पर महाकुंभ के त्रिवेणी संगम पर 60 लाख से अधिक लोग आस्था की डुबकी लगा चुके हैं। दिन चढ़ने के साथ यहां श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ती जाएगी। अन्य दिनों की तुलना में आज स्नान करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या डबल होने का अनुमान लगाया गया है।
FEB 26, 2025 08:24 IST

त्रिवेणी संगम पर अंतिम शाही स्नान के दौरान श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा

FEB 26, 2025 07:54 IST

महाकुंभ में व्यवस्था को लेकर डिप्टी SP सिया राम ने कहा "यहां पुलिस फोर्स की बहुत अच्छी व्यवस्थाएं हैं।"

FEB 26, 2025 07:18 IST

नियंत्रण कक्ष से महाकुंभ की व्यवस्थाओं पर यूपी सीएम की निगरानी

FEB 26, 2025 06:41 IST

महाकुंभ 2025: अब तक कुल 65 करोड़ लोगों ने किया संगम घाट पर स्नान

महाकुंभ 2025 की शुरुआत 13 जनवरी से हुई थी। तब से अभी तक यानी 44 दिनों में 65 करोड़ से अधिक लोग त्रिवेणी संगम में आस्था की डुबकी लगा चुके हैं। इसमें देश के नेता, सेलिब्रिटी व अन्य देशों के पर्यटक शामिल है।
FEB 26, 2025 06:27 IST

त्रिवेणी संगम में स्नान करने पहुंचे श्रद्धालु

FEB 26, 2025 06:26 IST

महाकुंभ के 44वें दिन पर 1.11 करोड़ लोगों ने लगाई आस्था की डुबकी


महाकुंभ में हर दिन एक करोड़ से अधिक लोग स्नान कर रहे हैं। महाकुंभ के 44वें दिन यह संख्या और बढ़ गई। 44वें दिन पर महाकुंभ के त्रिवेणी संगम में 1.11 करोड़ से अधिक लोगों ने आस्था की डुबकी लगाई है।
FEB 26, 2025 06:26 IST

महाकुंभ मेला क्षेत्र बना नो व्हीकल जोन


महाशिवरात्रि, अंतिम स्नान और मेले के समापन को देखते हुए आज महाकुंभ मेला क्षेत्र में भारी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ आने की संभावना जताई जा रही है। इस स्थिति को देखते हुए महाकुंभ मेला क्षेत्र को नो व्हीकल जोन घोषित कर किया गया है। यह प्रतिबंध पर्व के समाप्त होने तक लगा हुआ है।

FEB 26, 2025 06:26 IST

महाकुंभ मेले का अंतिम स्नान आज


महाकुंभ मेले के 45 दिनों में 6 शाही स्नान होने थे। इसमें से 5 स्नान पूरे हो चुके है। अब महाकुंभ मेले का अंतिम शाही स्नान आज महाशिवरात्रि के दिन है। अंतिम स्नान के साथ आज महाकुंभ मेले का समापन हो जाएगा।

FEB 26, 2025 06:26 IST

महाकुंभ का 45वां दिन


आज महाकुंभ का 45 वां दिन है। 144 साल में होने वाले इस महाकुंभ की शुरुआत 13 जनवरी को हुई थी। महाकुंभ के अंतिम पड़ाव में होने के कारण यहां भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।