LIVE
महाकुंभ का आज 44वां दिन, महाशिवरात्रि की पूर्व संध्या से वाहनों के प्रवेश पर रोक
महाकुंभ मेला 13 जनवरी को शुरू हुआ था। अभी तक 5 शाही स्नान पूरे हुए हैं। अब मेला अपने समापन की ओर आगे बढ़ रहा है। महाकुंभ का एक शाही स्नान बाकी है, जो 26 फरवरी को महाशिवरात्रि के दिन होगा। लेकिन इस बीच भारी संख्या में लोग प्रयागराज पहुंच रहे हैं ताकि महाकुंभ मेले के दौरान संगम में स्नान कर सकें। 42 दिनों में 62 करोड़ लोग मेले में आस्था की डुबकी लगा चुके हैं। हर दिन करोड़ों की संख्या में लोग यहां स्नान कर रहे हैं। प्रयागराज और महाकुंभ से जुड़े हर छोटा-बड़ा लाइव अपडेट यहां देखें -
FEB 25, 2025 19:31 IST
महाशिवरात्रि की पूर्व संध्या से महाकुंभ में वाहनों के प्रवेश पर रोक
महाशिवरात्रि और महाकुंभ पर्व के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए मंगलवार को शाम चार बजे से मेला क्षेत्र और शाम छह बजे से कमिश्नरेट प्रयागराज को “नो-व्हीकल जोन” घोषित किया गया है। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे इस निर्णय का पालन करते हुए सुचारू यातायात एवं श्रद्धालुओं की सुविधा में सहयोग करें। एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, श्रद्धालुओं की सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन के दृष्टिकोण से प्रशासन ने प्रवेश मार्गों के अनुसार स्नान घाटों का निर्धारण किया है। इसके अंतर्गत झूसी से आने वाले श्रद्धालु दक्षिणी झूसी के श्रद्धालु संगम द्वार ऐरावत घाट पर स्नान करेंगे। वहीं, उत्तरी झूसी के श्रद्धालु संगम हरिश्चंद्र घाट एवं संगम ओल्ड जीटी घाट का उपयोग करेंगे।
FEB 25, 2025 17:56 IST
रवि किशन ने संगम में लगाई आस्था की डुबकी
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में आयोजित भव्य धार्मिक आयोजन महाकुंभ में मंगलवार को अभिनेता और राजनेता रवि किशन पहुंचे, जहां उन्होंने संगम में आस्था की डुबकी लगाई। रवि किशन ने सोशल मीडिया पर प्रशंसकों के साथ इसकी कुछ तस्वीरें साझा की हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर पवित्र डुबकी लगाने का एक वीडियो शेयर करते हुए प्रशंसकों को महाकुंभ में शामिल होने की जानकारी दी। इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए क्लिप में वह अपने परिवार के साथ नदी में डुबकी लगाते नजर आए।
FEB 25, 2025 16:28 IST
महाकुंभ में पवित्र स्नान के लिए पहुंचे जापानी श्रद्धालु
संगम नगरी प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ का अंतिम स्नान महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर होगा। उससे पहले ही संगम में स्नान करने के लिए देश-विदेश से श्रद्धालु लगातार प्रयागराज पहुंच रहे हैं। अब तक 60 करोड़ से ज्यादा लोग स्नान कर चुके हैं। इनमें जापान से आए वे श्रद्धालु भी हैं। जापान से आईं महिला श्रद्धालु अकीको ने कहा कि यहां आ मैं रोमांचित महसूस कर रही हूं। मैं बहुत आश्चर्यचकित हूं कि इतने सारे लोग यहां आए हुए हैं। मुझे सबसे ज्यादा खुशी गंगा में डुबकी लगाकर मिली है। उन्होंने कहा, "मैं महाकुंभ में किए गए सरकार के कामों से काफी प्रभावित हुई हूं। मैं अब से 10 दिन पहले तक महाकुंभ के बारे में ज्यादा नहीं जानती थी, लेकिन मेरे दोस्तों ने यहां आने के लिए कहा। यहां इतने सारे लोग इकट्ठा हुए हैं और यह वाकई बहुत खास है, क्योंकि 144 साल बाद हो रहा है। मैं यहां की ऊर्जा से बहुत ही आश्चर्यचकित हूं।"
FEB 25, 2025 14:39 IST
FEB 25, 2025 14:04 IST
महाकुंभ से स्नान के बाद वापस लौट रही एसयूवी की रीवा में ट्रक से टक्कर
महाकुंभ में स्नान के बाद वापसी कर रही श्रद्धालुओं से भरी एसयूवी की सड़क किनारे खड़े ट्रक से टक्कर हो गई। इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई है और 7 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।
FEB 25, 2025 11:53 IST
महाशिवरात्रि से पहले महाकुंभ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
महाकुंभ अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। अंतिम स्नान और महाशिवरात्रि से पहले आज महाकुंभ के 44वें दिन में त्रिवेणी संगम पर स्नान करने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी हुई है। संगम घाट से साथ अन्य घाटों पर भी लोगों की भारी भीड़ देखी जा रही है।
FEB 25, 2025 11:46 IST
महाकुंभ में अब तक कितने श्रद्धालुओं ने किया स्नान
महाकुंभ की शुरुआत 13 जनवरी से हुई थी। 13 जनवरी से अभी तक करीब 63.36 करोड़ श्रद्धालुओं ने संगम में स्नान कर लिया है। इसमें कई नेता, सेलिब्रिटी, वीवीआईपी समेत जनमानस शामिल हैं।
FEB 25, 2025 10:33 IST
42 दिन से महाकुंभ क्षेत्र की एयर क्वालिटी ग्रीन जोन में
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, महाकुंभ क्षेत्र में 62 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं की भीड़ और हजारों वाहनों की आवाजाही के बाद भी यहां हवा की गुणवत्ता खराब नहीं हुई है। 42 दिन से इस क्षेत्र में एयर क्वालिटी ग्रीन जोन में बनी हुई है।
FEB 25, 2025 08:29 IST
FEB 25, 2025 07:48 IST
FEB 25, 2025 07:02 IST
महाकुंभ मेले 2025 का आज 44वां दिन
महाकुंभ मेले की शुरुआत 13 जनवरी को हुई थी। यह 144 साल में आने वाला महाकुंभ मेला है। जिसके वजह से लोगों में इसका अलग ही उत्साह देखा जा रहा है। यहां भारी संख्या में श्रद्धालु स्नान के लिए पहुंच रहे हैं। समापन की ओर आगे बढ़ रहे महाकुंभ मेले में स्नान करने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ पहुंच रही है।
FEB 24, 2025 19:33 IST
प्रयागराज पहुंचीं अभिनेत्री प्रीति जिंटा
प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ में आम लोगों के साथ ही फिल्म जगत के सितारे भी बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। सोमवार को अभिनेत्री प्रीति जिंटा भी संगमनगरी पहुंचीं, जिसे उन्होंने सत्यम शिवम सुंदरम बताया। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर अभिनेत्री ने कैप्शन में लिखा, “सभी रास्ते महाकुंभ की ओर जाते हैं। सत्यम शिवम सुंदरम।”
FEB 24, 2025 16:47 IST
FEB 24, 2025 15:50 IST
अभिनेता अक्षय कुमार ने महाकुंभ मेले में लगाई डुबकी
अभिनेता अक्षय कुमार ने सोमवार को प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान संगम में पवित्र डुबकी लगाई और उन्होंने आयोजन की तमाम व्यवस्था के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रयासों की सराहना की। अभिनेता अक्षय कुमार (57) ने कहा कि उन्होंने 2019 में भी कुंभ मेले का दौरा किया था और इस बार व्यवस्था में बड़े पैमाने पर सुधार हुआ है। उन्होंने कहा, ‘‘मैने बहुत आनंद उठाया, व्यवस्था बहुत अच्छी है, बहुत बढ़िया काम किया गया है... हम इतने अच्छे इंतजाम करने के लिए मुख्यमंत्री योगी साहब के बहुत आभारी हैं।’’
FEB 24, 2025 14:27 IST
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पहुंचे ने परिवार संग लगाई पवित्र डुबकी
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ में डुबकी लगाने के लिए परिवार संग पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा, "मुझे अच्छा लग रहा है कि मैं अपने माता-पिता और परिवार के साथ मां गंगा का आशीर्वाद लेने आया हूं। मां गंगा हम सभी पर अपना आशीर्वाद बनाए रखें।"
FEB 24, 2025 14:10 IST
प्रयागराज के महाकुंभ पहुंची कैटरीना कैफ
प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ अक्षय कुमार के बाद अब बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ ही महाकुंभ पहुंच गई है। अब वह भी अन्य सेलिब्रिटीज के जैसा त्रिवेणी संगम में आस्था की डुबकी लगाएंगी।
FEB 24, 2025 13:33 IST
अभिनेता अक्षय कुमार ने संगम में लगाई डुबकी
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार प्रयागराज पहुंचे और महाकुंभ मेले के दौरान संगम घाट पर डुबकी लगाई। इसके साथ ही उन्होंने आयोजन की तमाम व्यवस्था के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रयासों की सराहना की।
FEB 24, 2025 12:51 IST
FEB 24, 2025 11:33 IST
कौशांबी में महाकुंभ स्नान करने आए श्रद्धालुओं की बस अनियंत्रित होकर पलटी
यूपी के कौशांबी जिले में महाकुंभ मे स्नान के लिए मध्य प्रदेश से आए श्रद्धालुओं की बस अनियंत्रित होकर पलटी। इस हादसे में 18 लोगों के घायल होने की खबर सामने आई है।
FEB 24, 2025 09:18 IST
