LIVE

महाकुंभ का आज 40वां दिन, यूपी 75 जिला जेलों में बंद कैदियों ने संगम के पानी से किया स्नान

Varsha KushwahaUpdated Feb 22, 2025, 06:52 IST

महाकुंभ का आज 40वां दिन, यूपी 75 जिला जेलों में बंद कैदियों ने संगम के पानी से किया स्नान
महाकुंभ का आज 40वां दिन, यूपी 75 जिला जेलों में बंद कैदियों ने संगम के पानी से किया स्नान

महाकुंभ मेला 13 जनवरी को शुरू हुआ था। अभी तक 5 शाही स्नान पूरे हुए हैं। अब मेला अपने समापन की ओर आगे बढ़ रहा है। महाकुंभ का एक शाही स्नान बाकी है, जो 26 फरवरी को महाशिवरात्रि के दिन होगा। लेकिन इस बीच भारी संख्या में लोग प्रयागराज पहुंच रहे हैं ताकि महाकुंभ मेले के दौरान संगम में स्नान कर सकें। 38 दिनों में 56 करोड़ लोग मेले में आस्था की डुबकी लगा चुके हैं। हर दिन करोड़ों की संख्या में लोग यहां स्नान कर रहे हैं। प्रयागराज और महाकुंभ से जुड़े हर छोटा-बड़ा लाइव अपडेट यहां देखें -

FEB 21, 2025 17:39 IST

महाकुंभ करोड़ों संतों की आस्था -हिमंत बिस्वा सरमा

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में आयोजित भव्य और दिव्य महाकुंभ में पूरे परिवार संग पवित्र त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाई। इसके बाद उन्होंने त्रिवेणी संगम के तट पर मां गंगा की पूजा-अर्चना की। स्नान के बाद मुख्यमंत्री सरमा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट किया। उन्होंने पोस्ट में लिखा, "त्रिवेणी संगम पर आज मैंने जो डुबकी लगाई, उसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। यह सिर्फ नदियों का संगम नहीं है, यह करोड़ों संतों की आस्था, अध्यात्म और विरासत का संगम है। महाकुंभ मनुष्य को महादेव से जोड़ने वाला दिव्य सेतु है।"
FEB 21, 2025 17:37 IST

यूपी 75 जिला जेलों में बंद कैदियों ने संगम के पानी से किया स्नान

उत्तर प्रदेश की 75 जिला जेलों में बंद कैदियों ने प्रयागराज से लाये गये संगम के जल से स्नान कराया गया। जेल प्रशासन का मानना है कि यह कदम न केवल कैदियों के धार्मिक पक्ष को संतुष्ट करेगा बल्कि उन्हें मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा भी प्रदान करेगा।
FEB 21, 2025 13:48 IST

प्रयागराज में ट्रैफिक जाम



महाकुंभ के त्रिवेणी संगम में स्नान करने के लिए भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। लोगों की समय के साथ बढ़ती संख्या के कारण प्रयागराज में भारी ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी हुई है।
FEB 21, 2025 12:11 IST

पानी की गुणवत्ता को लेकर गैर जिम्मेदाराना टिप्पणी कर रहे हैं अखिलेश यादव

FEB 21, 2025 10:28 IST

महाकुंभ, प्रयागराज जाने के लिए बिहार के सासाराम रेलवे स्टेशन पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़

FEB 21, 2025 08:21 IST

महाकुंभ 2025: सुबह-सुबह त्रिवेणी संगम में हजारों-लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

FEB 21, 2025 07:07 IST

महाकुंभ 2025: त्रिवेणी संगम में स्नान करने के पहुंचे भारी संख्या में श्रद्धालु

FEB 21, 2025 05:53 IST

आज महाकुंभ का 40वां दिन

शुक्रवार, 21 फरवरी यानी आज महाकुंभ 2025 का 40वां दिन है। समापन की ओर आगे बढ़ रहे महाकुंभ में स्नान करने के लिए पहुंचने वाले श्रद्धालु भारी संख्या में प्रयागराज पहुंच रहे हैं। संगम घाट में आस्था की डुबकी लगा रहे हैं।
FEB 20, 2025 14:00 IST

देश में पर्यटन का सबसे बड़ा हब बना प्रयागराज



पिछले 37 दिनों से प्रयागराज में श्रद्धालुओं का रेला लगा हुआ है। यहां भारी संख्या में लोग महाकुंभ मेले में शामिल होने और त्रिवेणी संगम पर स्नान करने के लिए पहुंच रहे हैं। भक्ति को भारी भीड़ के कारण यहां हर दिन कोई न कोई नया रिकॉर्ड बन रहा है। 37 दिन के भीतर 56 करोड़ लोगों ने संगम में स्नान किया है। महाकुंभ मेले में आ भारी संख्या में लोगों को देखते हुए कहा जा सकता है कि प्रयागराज एक पर्यटन हब बनकर उभरा है।
FEB 20, 2025 11:48 IST

महाकुंभ समाप्त होने में अब केवल 6 दिन



आज महाकुंभ का 39वां दिन है। यहां भारी संख्या में लोग स्नान के लिए पहुंच रहे हैं। बता दें की अब महाकुंभ को समाप्त होने में 6 दिन का समय और एक अंतिम शाही स्नान बाकी रह गया है। जैसे-जैसे समापन के दिन करीब आ रहे हैं, वैसे-वैसे यहां श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ती जा रही है।
FEB 20, 2025 09:25 IST

महाकुंभ मेला क्षेत्र में त्रिवेणी संगम पर पहुंचे लाखों की संख्या में श्रद्धालु

FEB 20, 2025 08:11 IST

महाकुंभ में श्रद्धालुओं का रेला

FEB 20, 2025 06:15 IST

महाकुंभ 2025: भ्रामक पोस्ट करने वाले 101 सोशल मीडिया अकाउंट के खिलाफ कार्रवाई


पुलिस द्वारा महाकुंभ और प्रयागराज के बारे में भ्रामक खबरें फैलाने को लेकर सोशल मीडिया की निगरानी की जा रही है। इस दौरान पुलिस ने 101 सोशल मीडिया अकाउंट के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की है। ताकी भ्रामक खबरे और गलत सूचनाओं पर लगाम लगाई जा सके और यहां आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की दिक्कत का सामना न करना पड़े।
FEB 20, 2025 06:15 IST

महाकुंभ 2025: कानपुर रेलवे स्टेशन पर श्रद्धालुओं का मेला


प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ मेले में शामिल होने के लिए कानपुर रेलवे स्टेशन पर 50 हजार लोगों से अधिक की भीड़ उमड़ी हुई है। यहां पैर रखने की जगह भी नहीं है और अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है। कानपुर रेलवे स्टेशन पर भीड़ को संभालना मुश्किल होने लगा है। हर घंटे रेल चलाने के रेल प्रशासन के सारे दावे फेल होने पर श्रद्धालुओं में आक्रोश देखने को मिल रहा है।


FEB 20, 2025 06:14 IST

महाकुंभ का अंतिम शाही स्नान कब है


महाकुंभ 2025 में 6 शाही स्नान थे। जिसमें 5 शाही स्नान हो चुके हैं। अब एक अंतिम शाही स्नान बचा है। यह शाही स्नान मेले के अंतिम दिन महाशिवरात्रि के दिन होगा। इस दौरान भारी संख्या में लोगों के जुटने का अनुमान लगाया जा रहा है।


FEB 20, 2025 06:14 IST

आज महाकुंभ का 39वां दिन


गुरुवार 20 फरवरी को महाकुंभ का 39वां दिन है। भारी संख्या में श्रद्धालु महाकुंभ में संगम घाट पर स्नान करने के लिए पहुंच रहे हैं। हर दिन यहां करोड़ों की संख्या में लोग आस्था की डुबकी लगा रहे हैं।


FEB 20, 2025 06:14 IST

महाकुंभ 2025: आपत्तिजनक वीडियो शेयर करने वाले 2 सोशल मीडिया अकाउंट के खिलाफ मुकदमा



उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा महाकुंभ में स्नान करने वाले दो महिला तीर्थयात्रियों की आपत्तिनक वीडियो पोस्ट करने के आरोप में दो सोशल मीडिया अकाउंट के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस द्वारा सोशल मीडिया पर कड़ी निगरानी की जा रही है।