UP News: माफिया मुख्तार अंसारी की आंखों में मोतियाबिंद की पुष्टि, इलाज की लगाई गुहार

Cataract to Mukhtar Ansari, UP News: माफिया मुख्तार अंसारी ने कोर्ट को दांत और आंखों में परेशानी की जानकारी देते हुए जांच की फरियाद की थी। कोर्ट के आदेश पर डॉक्टरों के एक पैनल ने मुख्तार अंसारी की जांच की, जिसके बाद आंखों में मोतियाबिंद की पुष्टि हुई।

UP News: बांदा जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) ने मेडिकल जांच की गुहार लगाई है। माफिया ने आंख और दांत में परेशानी होने पर बाराबंकी कोर्ट से मदद मांगी। कोर्ट के ऑर्डर पर डॉक्टरों का एक पैनल माफिया को देखने पहुंचा। डॉक्टरों ने मुख्तार अंसारी के आंखों में मोतियाबिंद (Cataract to Mukhtar Ansari) और दांतों में तकलीफ की पुष्टि की है। फर्जी एंबुलेंस के मामले में मुख्तार अंसारी की कोर्ट में वर्चुअल पेशी हुई। इस दौरान माफिया ने बाराबंकी कोर्ट में आंखों में मोतियाबिंद होने की जानकारी दी और जजों से इलाज की गुहार लगाई है।

Mukhtar Ansari Appealed in Barabanki Court for cataract Eye Treatment

माफिया मुख्तार अंसारी मोतियाबिंद इलाज की लगाई गुहार

मुख्तार अंसारी की आंखों में मोतियाबिंद(Cataract to Mukhtar Ansari)

बीते दिनों में यूपी के माफिया मुख्तार अंसारी ने बाराबंकी कोर्ट में जानकारी दी कि उसे आंखों से दिखाई नहीं दे रहा है। इस स्थिति को देखते हुए कोर्ट ने मेडिकल जांच के जेल प्रशासन को आदेश दिए। मुख्तार अंसारी की आंखों की जांच करने के लिए प्रशासन ने डॉक्टरों के एक पैनल को भेजा। मुख्तार अंसारी की आंखों की जांच के बाद डॉक्टरों ने आंख में मोतियाबिंद की पुष्टि करते हुए एक रिपोर्ट तैयार की और कोर्ट में पेश की।

End of Feed