MP : गजक, सेव और वन्यजीव…सिंगापुर ITB Asia 2026 में छाया मध्य प्रदेश पवेलियन, विदेशी सैलानियों को लुभाने का प्लान

सिंगापुर में आयोजित ITB Asia 2026 में मध्य प्रदेश का पवेलियन आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। भारतीय उच्चायुक्त डॉ. शिल्पका अंबुले ने इसका उद्घाटन किया। पवेलियन में राज्य की विरासत, वन्यजीव, आध्यात्म और पर्यटन स्थलों को VR तकनीक के जरिए प्रदर्शित किया जा रहा है।

भोपाल : सिंगापुर में आयोजित अंतरराष्ट्रीय पर्यटन मेले ITB Asia 2026 में मध्य प्रदेश का पवेलियन आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, वन्यजीव, आध्यात्म, वेलनेस और पारंपरिक खानपान को यहां खास अंदाज में पेश किया जा रहा है। इसका उद्देश्य विदेशी पर्यटकों के बीच मध्य प्रदेश की पहचान मजबूत करना और राज्य में अंतरराष्ट्रीय पर्यटन को बढ़ावा देना है।

ITB Asia 2026

सिंगापुर 'आईटीबी एशिया 2026'

सिंगापुर में भारत की उच्चायुक्त डॉ. शिल्पका अंबुले ने मरीना बे सैंड्स स्थित सैंड्स एक्सपो एंड कन्वेंशन सेंटर में मध्य प्रदेश पवेलियन का उद्घाटन किया। इस दौरान मध्य प्रदेश के पर्यटन सचिव एवं टूरिज्म बोर्ड के प्रबंध संचालक डॉ. इलैयाराजा टी. सहित विभागीय अधिकारी और वैश्विक पर्यटन उद्योग से जुड़े प्रमुख प्रतिनिधि मौजूद रहे।

End of Feed