ये इश्क नहीं आसान... बुर्का पहनकर प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक, मोहल्ले वालों ने चोर समझकर कूटा

Moradabad: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में बुर्का पहनकर प्रेमिका से मिलने गए युवक की पिटाई कर दी गई। लोगों को युवक पर शक हुआ कि वह बच्चा चोर है, जिसके बाद लोगों ने उसकी पिटाई कर दी और स्थानीय पुलिस को बुलाकर उसके हवाले कर दिया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

KEY HIGHLIGHTS
  • उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद की घटना।
  • प्रेमिका से मिलने पहुंचा था युवक।
  • पिटाई के बाद पुलिस के हवाले युवक।

Moradabad: ये इश्क नहीं आसान, बस इतना समझ लीजिए... आपने ये शायरी तो जरूर सुनी होगी। यूपी के मुरादाबाद भी कुछ ऐसा ही मामला सामने आया है। एक युवक पर आशिकी का ऐसा भूत सवार हुआ कि वह बुर्का पहनकर अपनी प्रेमिका से मिलने चला गया, लेकिन मोहल्ले वालों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। लोगों को लगा कि युवक बच्चा चोर है, जिस वजह से वह पिट गया।

moradabad

युवक की पिटाई।

बुर्का पहनकर पहुंचा था युवक

दरअसल, बुर्का पहनकर अपनी प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक की चाल देखकर मोहल्ले के लोगों को शक हुआ। इसके बाद लोगों ने उसे रोका। युवक को रोकने के बाद लोगों को लगा कि वह बच्चा चोर है और मोहल्ले में बच्चा चुराने आया है। इस शक के आधार पर लोगों ने उस युवक की पिटाई भी कर दी। इतना ही नहीं, लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को भी दे दी। पुलिस मौके पर पहुंची और उसे हिरासत में ले लिया। युवक के पास से पिस्टल की तरह दिखने वाला लाइटर भी मिला है।

End of Feed