CM योगी की युवाओं से अपील, AI को अपनाएं; बोले- टेक्नोलॉजी रोजगार छीनती नहीं, नए अवसर पैदा करती है

गाजियाबाद में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को पूर्व सांसद रमेश चंद्र तोमर द्वारा लिखित पुस्तक ‘भारतवर्ष की स्वर्णाभा नरेन्द्र मोदी’ का विमोचन किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की उपलब्धियों को प्रेरणास्रोत बताते हुए युवाओं को तकनीक और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से जुड़ने का आह्वान किया।

UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को गाजियाबाद में पूर्व सांसद रमेश चंद्र तोमर द्वारा लिखित पुस्तक 'भारतवर्ष की स्वर्णाभा नरेन्द्र मोदी' का विमोचन किया। इस मौके पर उन्होंने 'विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश' के संकल्प को आगे बढ़ाने और युवाओं को तकनीक से जुड़ने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि लिखना एक साधना है और यह पुस्तक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अब तक की उपलब्धियों को संजोने वाली प्रेरणादायी कृति है। उन्होंने सुझाव दिया कि इसे विश्वविद्यालयों, कॉलेजों और पुस्तकालयों में रखा जाए ताकि नई पीढ़ी प्रेरणा ले सके। वहीं उन्होंने युवाओं से एआई और उभरती हुई तकनीकी ज्ञान को अपनाने का आह्वान किया।

ghaziabad cm yogi

पुस्तक विमोचन के कार्यक्रम में बोलते मुख्यमंत्री

सीएम ने दोहराया विकसित भारत और यूपी का संकल्प

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत आज दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है और जल्द ही तीसरे स्थान पर पहुंचने वाला है। उत्तर प्रदेश भी तेजी से विकास की ओर अग्रसर है। 2017 से पहले यूपी को बीमारू राज्य कहा जाता था, लेकिन आज यह देश की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। 2016-17 में यूपी की जीडीपी 12.75 लाख करोड़ थी, जिसे 2025-26 में ही ₹36 लाख करोड़ तक पहुंचाने का लक्ष्य है।

End of Feed