यादव समाज का ऐलान, नहीं रिलीज होने देंगे यूपी में बॉलीवुड फिल्म '120 बहादुर'

उत्तर प्रदेश में भी यादव मंच ने बॉलीवुड फिल्म '120 बहादुर'के विरोध की बागडोर संभाल ली है। यादव मंच के अध्यक्ष अनुराग यादव का कहना है कि यदि फिल्म में उनके समुदाय के योगदान को कमतर दिखाया गया, तो वे यूपी के किसी भी सिनेमाघर में इसे रिलीज़ नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा कि यह कदम उनके समुदाय की अस्मिता और सम्मान की रक्षा के लिए जरूरी है।

उत्तर प्रदेश के यादव समाज ने बॉलीवुड फिल्म '120 बहादुर' ('120 Bahadur') के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। यादव समाज ने फिल्म के निर्माता फरहान अख्तर और निर्देशक रजनीश घई की इस फिल्म में 1962 के रेजांगला युद्ध में यादव और अहीर सैनिकों की भूमिका को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया है। यादव मंच के अध्यक्ष अनुराग यादव ने ऐलान किया है कि अगर फिल्म में यादव और अहीर सैनिकों के योगदान को कमतर दिखाया गया, तो यूपी के किसी भी सिनेमाघर में ये फिल्म रिलीज नहीं हो पाएगी।

यादव समाज का ऐलान, नहीं रिलीज होने देंगे यूपी में बॉलीवुड फिल्म '120 बहादुर'

रेजांगला युद्ध एक ऐतिहासिक पराक्रम

18 नवंबर 1962 को लद्दाख के रेजांगला में हुई इस लड़ाई में 13 वीं कुमाऊं रेजिमेंट की चार्ली कंपनी के 120 सैनिकों ने चीनी सेना के 3000 से ज्यादा सैनिकों का डटकर मुकाबला किया था। इस संघर्ष में 114 सैनिक शहीद हुए, जिनमें ज्यादातर यादव और अहीर जाति के थे। ये लड़ाई भारतीय सेना की वीरता का प्रतीक मानी जाती है विकट और मुश्किल हालातों में लड़ी गई इस लड़ाई में शहीद हुए सैनिकों के प्रति चीन ने भी अपना सम्मान प्रकट किया था।

End of Feed