UP News: गणतंत्र दिवस समारोह 2024 में उत्तर प्रदेश की झांकी को मिला द्वितीय पुरस्कार

  • Compiled by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 31, 2024, 10:59 AM IST

Uttar Pradesh Tableau: गणतंत्र दिवस समारोह 2024 में 'विकसित भारत-समृद्ध विरासत' थीम पर सजाई गई थी यूपी की झांकी, अनवरत पांचवें वर्ष उत्तर प्रदेश को मिला सम्मान, प्रदेश के सूचना निदेशक को प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिह्न सौंपा गया।

Uttar Pradesh Tableau News: सीएम योगी के नेतृत्व में विकास के ट्रैक पर तेजी से दौड़ रहे उत्तर प्रदेश को एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिला है। नई दिल्ली में कर्तव्य पथ पर आयोजित गणतंत्र दिवस परेड 2024 में यूपी की मनोरम झांकी ने सभी का दिल जीत लिया। 'विकसित भारत-समृद्ध विरासत' की थीम पर सजाई गई उत्तर प्रदेश की झांकी को 75वें गणतंत्र दिवस पर द्वितीय पुरस्कार मिला है।

Republic day Award

गणतंत्र दिवस समारोह में यूपी की झांकी को मिला द्वितीय पुस्कार

मंगलवार को नई दिल्ली में उत्तर प्रदेश सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के निदेशक शिशिर को भारत सरकार के रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट ने प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिह्न प्रदान किया। 26 जनवरी को 16 राज्यों-केंद्रशासित प्रदेशों के साथ ही 9 अलग-अलग मंत्रालयों व विभागों की कुल 25 झांकियां निकली थीं। इसमें पीपुल्स च्वॉइस के आधार पर उत्तर प्रदेश ने दूसरा स्थान हासिल किया।

End of Feed