UP Supplementary Budget: शीत सत्र में अनुपूरक बजट लाएगी योगी सरकार, लोकसभा चुनाव से पहले मतदाताओं को देगी लॉलीपॉप!

उत्तर प्रदेश सरकार नवंबर के दूसरे पखवाड़े में विधान मंडल का शीत्र सत्र बुला सकती है। इस सत्र में 35 से 40000 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पेश कर सकती है।

लखनऊ: यूपी विधानमंडल के शीत सत्र में योगी सरकार अनुपूरक बजट लाने की तैयारी में है। वर्तमान वित्तीय वर्ष 2023-24 का ये पहला अनुपूरक बजट होगा। इस बजट को 35 से 40000 करोड़ रुपए तक रखा जा सकता है। मनाा जा रहा है कि नवंबर के दूसरे पखवाड़े में शीतकालीन सत्र बुलाया जा सकता है। इस सत्र में बीजेपी अपने लोक संकल्प पत्र के वादों को भी पूरा कर जनता को सौंप सकती है। इसके अतिरिक्त अयोध्या के श्री राम मंदिर लोकार्पण कार्यक्रम को लेकर भी बजट में व्यवस्था होगी।

UP Supple mentary budget

योगी सरकार लाएगी अनुपूरक बजट

श्रीराम मंदिर के लिए बजट

अनुपूरक बजट में जनवरी में अयोध्या में श्रीराम मंदिर के लोकार्पण कार्यक्रम को ध्यान में रखते हुए अयोध्या में पहले से चल रही बड़ी परियोजनाओं को तेजी से पूरा किए जाने के लिए अतिरिक्त बजट का आवंटन किया जा सकता है। इसके अलावा इंफ्रास्ट्रक्चर व औद्योगिक विकास से जुड़ी बड़ी परियोजनाएं, जिन्हें मार्च 2024 तक पूरा किया जाना है, उनके लिए अवशेष धन का इंतजाम इस बजट में करने की बात होगी।

End of Feed