लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक हुई। किसानों के लिए गेहूं का समर्थन मूल्य बढ़ाकर ₹2425 प्रति क्विंटल किया गया। 17 मार्च से 15 जून तक सरकारी क्रय केंद्रों पर गेहूं की खरीद होगी। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, मथुरा, गाजियाबाद और गौतमबुद्ध नगर के लिए तीन "Mahindra Bolero Neo N10 OPT" वाहन खरीदने का प्रस्ताव मंजूर। 10,000 से 25,000 तक के मूल्य के भौतिक स्टाम्प को चलन से बाहर करने का शासनादेश जारी करने का प्रस्ताव मंजूर। बलिया मेडिकल कॉलेज के लिए निशुल्क भूमि चिकित्सा विभाग को देने का प्रस्ताव मंजूर। इससे किसानों को आर्थिक लाभ होगा
(फाइल फोटो)
अन्य मंजूर प्रस्ताव:
- बलिया में मेडिकल कॉलेज के लिए भूमि हस्तांतरण।
- बुलंदशहर में नर्सिंग कॉलेज के लिए भूमि हस्तांतरण।
- इटावा में 300 बेडेड गायनी और 100 बेडेड पिड्याट्रिक ब्लॉक के निर्माण के लिए परियोजना स्वीकृति।
- आगरा मेट्रो सेवा के लिए भूमि हस्तांतरण।
- कानपुर में बंद कताई मिलों की भूमि औद्योगिक प्रयोग के लिए हस्तांतरण।
- राज्य स्मार्ट सिटी योजना के कार्यकाल को 2 वर्ष बढ़ाने का प्रस्ताव।
