UP Weather Updates: यूपी में बदला मौसम का मिजाज, मानसूनी बारिश की विदाई; ठंड दस्तक देने को तैयार

UP Today Weather: उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज बदल चुका है। मानसूनी बारिश की विदाई हो चुकी है। वहीं, अब ठंड दस्तक देने को तैयार है। जानें यूपी में आज कैसा रहेगा मौसम का हाल।

UP Today Weather: उत्तर प्रदेश में शुक्रवार को मौसम का मिजाज आमतौर पर शुष्क रहेगा, लेकिन कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। तापमान में कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। मौसम विभाग ने आज पूरे राज्य में आसमान में बादल छाए रहने की संभावना व्यक्त की है। आईएमडी ने कहा है कि कुछ जगहों पर हल्की बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। इसके साथ ही राज्य के पूर्वी और पश्चिमी भागों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

UP Today Weather

फाइल फोटो।

ठंड दस्तक देने को तैयार

वहीं, मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि उत्तर प्रदेश में ठंड का मौसम जल्द ही शुरू होने वाला है। बताया गया है कि दिन के तापमान में धीरे-धीरे कमी आ रही है और रातें पहले से अधिक ठंडी हो रही हैं। नवंबर महीने की शुरुआत से सुबह और रात के समय ठंड महसूस होना आम हो जाएगा। पश्चिमी और मध्य उत्तर प्रदेश के क्षेत्रों में ठंड का असर जल्दी दिखाई देगा। इसके साथ ही दिसंबर आते-आते पूरे प्रदेश में ठंड का प्रकोप बढ़ जाएगा और तापमान में और गिरावट देखने को मिलेगी।

End of Feed