UP Weather Today: यूपी में बारिश के बाद मौसम हुआ सुहावना, लुढ़का प्रदेश का न्यूनतम तापमान, जानें कैसा रहेगा मौसम का हाल

UP Weather Today: उत्तर प्रदेश में बीते तीन दिन बारिश और तेज हवाओं के कारण मौसम सुहावना बना हुआ है। यहां ठीक ठाक ठंड महसूस की जा रही है। आगामी दिनों में भी तापमान के गिरने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग की मानें तो एक और पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहा है, जिससे प्रदेश का मौसम प्रभावित होगा।

UP Weather Today: मार्च महीने की शुरुआत हो गई है और यूपी का मौसम सुहावना बना हुआ है। गुरुवार से शनिवार तक प्रदेश के कई जिलों में हल्की बारिश दर्ज की गई है, जिससे मौसम में ठंडक बनी हुई है। सुबह और देर रात को ठंड में इजाफा देखा जा रहा है। आज भी यूपी के कई जिलों में मौसम विभाग ने आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया है। माना जा रहा है कि इन जिलों में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। इस बीच एक नए पश्चिमी विक्षोभ के आने की ताजा जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि इसका सबसे अधिक प्रभाव उत्तर और पश्चिमी भारत पर देखने को मिलेगा। इसका अर्थ यह है कि यूपी में आने वाले दिनों में भी तापमान में गिरावट देखी जाएगी। बताया जा रहा है कि आगामी 4 से 5 दिनों में यूपी के न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है।

UP Weather Today

यूपी में बारिश के बाद मौसम हुआ सुहावना

यूपी के इन जिलों में जारी येलो अलर्ट

यूपी के रामपुर, संभल, बदायूं, पीलीभीत, शाहजहांपुर, खीरी, हरदोई, बरेली, सीतापुर, बहराइच, श्रावस्ती, गोंडा, बलरामपुर, मिर्जापुर और सोनभद्र जिले में मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, इन जिलों में आज तेज हवाएं चल सकती हैं। बिजली गिरने के आसार भी जताए जा रहे हैं। माना जा रहा है कि तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है।

End of Feed