UP Weather Today: यूपी में हीटवेव का येलो अलर्ट, गर्मी से साथ अब सताएगी लू, इस दिन होगी राहत की बारिश

UP Weather Today: उत्तर प्रदेश में मौसम का हाल बेहाल कर देने वाला हो रहा है। मौसम विभाग ने यूपी के कई जिलों में आज लू का येलो अलर्ट जारी किया है। यह जिले आग की भट्टी से कम नहीं है। मौसम विभाग की मानें तो जल्द ही गर्मी से राहत देने के लिए बारिश की दस्तक होगी।

UP Weather Today: उत्तर प्रदेश में मौसम की अजब-गजब चाल देखने को मिल रही है। कहीं तापमान तेजी से बढ़ रहा है तो वहीं कुछ जिले ऐसे भी हैं, जहां तेज हवाएं चलने की संभावना जताई जा रही है। यूपी के कई जिले हैं, जहां तापमान 40 डिग्री के पार दर्ज किया जा रहा है। आगामी दिनों में इन शहरों का तापमान 3 से 4 डिग्री और बढ़ने की संभावना है। ऐसे में यूपी में हीटवेव की स्थिति बनती नजर आ रही है। यहां न केवल अधिकतम तापमान में उछाल देखा जा रहा है, बल्कि न्यूनतम तापमान में भी तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। आइए अब आपको बताएं कैसा रहेगा आज मौसम का हाल -

UP Weather image

यूपी का मौसम


यूपी में आज का मौसम

उत्तर प्रदेश के पूर्वी इलाकों में आज कहीं-कहीं हवाओं चल सकती हैं। वहीं पश्चिमी संभाग के 5 जिलों को छोड़कर अन्य जिलों को ग्रीन जोन में रखा गया है। यहां किसी प्रकार का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। पश्चिमी संभाग में तापमान तेजी से बढ़ रहा है और 5 जिलों में हीटवेव का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, आज यूपी के गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, हापुड़, बुलंदशहर और अलीगढ़ में हीटवेव का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसे अलावा अन्य जिलों में तेज धूप खिली रहेगी और मौसम शुष्क बना रहेगा। तापमान में वृद्धि का दौर अब जारी रहेगा। गर्मी से बचने के लिए और घरों का ठंडा रखने के लिए लोग एसी-कूलर चलाने लगे हैं।

End of Feed