UP Weather Today: उत्तर प्रदेश में सर्दी लेगी यू-टर्न, फिर से शुरू होगी हांड कंपा देने वाली ठंड, इन जिलों में जारी कोहरे का अलर्ट

UP Weather Today: उत्तर प्रदेश में ठंड से मिली राहत कुछ ही दिन की मेहमान है, क्योंकि यहां एक बार फिर कड़ाके की ठंड का दौर शुरु होने वाला है। इस बीच मौसम विभाग ने कई जिलों में कोहरे का येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

UP Weather Today: उत्तर प्रदेश के मौसम में फिर बदलाव आए हैं। यहां धीरे-धीरे लोगों को ठंड से राहत मिल रही है। बीते कई दिनों से तापमान में हो रही वृद्धि के कारण ठंड का अहसास कम होने लगा है। दिन तो दिन अब रात के तापमान में भी वृद्धि हुई है। रात के समय भी ठंड कम महसूस की जा रही है। यूपी में जनवरी के महीने में मार्च जैसे गर्मी की शुरुआत हो गई है। लेकिन ये ज्यादा दिन तक नहीं रहेगा। क्योंकि यूपी में ठंड एक बार फिर यू-टर्न लेने वाला है। यूपी में आने वाले दिनों में एक बार फिर ठंड में इजाफा होगा और हांड कंपा देने वाली सर्दियों की शुरुआत होगी। इस बीच यूपी में कोहरे का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग ने प्रदेश के 45 जिलों में कोहरे का येलो अलर्ट तो 11 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। आने वाले दिनों में भी यूपी के लोगों को कोहरे से राहत मिलने के आसार कम है। आइए अब आपको बताएं यूपी में मौसम का हाल -

End of Feed