UP Aaj Ka Mausam: यूपी में मौसम करवट ले चुका है। शुक्रवार की रात से बुंदेलखंड और अवध क्षेत्र में तेज आंधी के साथ हल्की से मध्यम बारिश हुई। इस दौरान तेज आवाज के साथ बिजली कड़कने की आवाज लोगों को परेशान कर रही थी। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में कई जिलों में इलाकों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इतना ही नहीं इस दौरान कहीं-कहीं बारिश के साथ ओले गिरने और बिजली गिरने की संभावना व्यक्त की गई है। शनिवार को राजधानी लखनऊ, बिजनौर, मेरठ, बरेली, रामपुर, रायबरेली, गोरखपुर समेत प्रदेश के लगभग सभी जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी हुआ है। अगर, तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई तो किसानों की रबी फसल को नुकसान पहुंच सकता है।
यूपी का मौसम
इन जिलों में बारिश का बड़ा अलर्ट
मौसम विभाग के मुताबिक, शुक्रवार से पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश के लगभग सभी जिलों में बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने के आसार हैं। वहीं, पूर्वी उत्तर प्रदेश में एक या दो स्थानों पर भी गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके अलावा तेज हवाओं के थपेड़े भी देखने को मिलेंगी। 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार झोकेदार हवाएं बहेंगी। शनिवार यानी 2 मार्च को सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्ध नगर, बुलंद शहर और मुरादाबाद में बारिश हो सकती है। इधर, शुक्रवार की रात लखनऊ, कानपुर, फतेहपुर के साथ कई इलाकों में तेज हवा के बाथ बारिश हुई है। अगले चार मार्च तक पूरे यूपी में इसी तरह मौसम के बने रहने का अनुमान है।
अभी गिरेगा पारा
मौसम विभाग के मुताबिक, जिन जिलों में बारिश के आसार हैं वहां, इस दौरान 30 से 40 किमी की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं। मौसम अगर और बिगड़ता है तो बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है। बारिश और तेज हवाओं से न्यूनतम में उतार-चढ़ाव भी जारी रह सकता है। पश्चिमी यूपी के अमरोहा, बागपत, बिजनौर, मेरठ, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, रामपुर, सहारनपुर, सिद्धार्थनगर और आसपास के जिलों में बादल गरजने, बिजली गिरने और 30-40 किमी की रफ्तार से हवा चलने को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।इन जिलों में चेतावनी
एनबीटी में छपे लेख के हवाले से प्रदेश के बलरामपुर, श्रवस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकरनगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर और बागपत में भी बादल गरजने और बिजली गिरने का अलर्ट है। इसके अलावा मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर में बादल गरजने और बिजली गिरने की संभावना है।
