UP Ka Mausam (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 06-May-2025: उत्तर प्रदेश में मौसम की अजब-गजब चाल देखने को मिल रही है। कुछ जिलों में पूरा दिन मौसम सुहावना बना हुआ है तो वहीं कुछ जिले ऐसे हैं, जहां दिन के समय गर्मी का एहसास हो रहा है तो वहीं रात में तेज हवाओं के कारण मौसम सुहावना होने लगा है। लेकिन फिर भी प्रदेश का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के नीचे दर्ज किया जा रहा है, जो बीते दिनों की तुलना में बेहतर है। लेकिन अब गर्मी से राहत कुछ दिन की मेहमान है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, 10 मई के बाद प्रदेश में हवाओं का दौर थमने लगेगा, जिसके बाद फिर गर्मी बढ़ेगी और लोगों को चिलचिलाती भीषण गर्मी और हीटवेव का सामना करना पड़ेगा। 10 मई के बाद तापमान में भी तेजी से वृद्धि होगी। आइए अब आपको बताएं कैसा रहेगा आज मौसम का हाल -
यूपी में गरज-चमक के साथ बरसेंगे बदरा
यूपी के इन जिलों में जारी येलो अलर्ट
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर, शामली, हापुड़, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, ज्योतिबाफुले नगर, संभल, रामपुर, बरेली, बदायूं, मुरादाबाद, बागपत, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मेरठ, बलिया, मऊ, आजमगढ़, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, अंबेडकरनगर और कुशीनगर में मौसम विभाग ने तेज हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, आज इन जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी।
यूपी के इन जिलों में तेज हवाओं का ऑरेंज अलर्ट
मौसम विभाग ने आज यूपी के मथुरा, इटावा, एटा, आगरा, झांसी, महोबा, जालौन, औरैया, लखनऊ, उन्नाव, कानपुर नगर, कानपुर देहात, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, प्रयागराज, वाराणसी, कौशांबी, चित्रकूट, हमीरपुर, संत रविदास नगर, जौनपुर, प्रतापगढ़, गोंडा, बाराबंकी, सुल्तानपुर, अमेठी, रायबरेली, बस्ती, अयोध्या, सिद्धार्थनगर, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, शाहजहांपुर, महाराजगंज, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, काशीराम नगर, फिरोजाबाद, महामायानगर, मैनपुरी, कन्नौज, बांदा और फतेहपुर में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान कुछ स्थानों पर तेज हवाएं चलेंगी। तेज हवाओं से मौसम सुहावना और ठंडा बना रहेगा। गर्मी से लोगों को राहत रहेगी।
आगामी दिनों में भी मौसम रहेगा सुहावना
मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, आने वाले दिनों में भी यूपी का मौसम ऐसा ही बना रहेगा। यहां तेज हवाओं के साथ बारिश का दौर जारी रहेगा। इसका अर्थ है कि यूपी के विभिन्न जिलों में 10 तक लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। उसके बाद तापमान में वृद्धि का दौर शुरू होगा। तेज हवाओं का दौर थमने के बाद यूपी के लोगों को एक बार फिर भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा।
