यूपी का मौसम 05-May-2025: पीलीभीत से सोनभद्र तक बरसेंगे मेघ, 39 जिलों में बारिश का अलर्ट, यहां देखें वेदर रिपोर्ट

UP Ka Mausam (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 05-May-2025 लखनऊ, आगरा, अयोध्या, बरेली में जाने आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: उत्तर प्रदेश में आज तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने 39 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। हवाओं और बारिश के कारण यहां गर्मी से राहत मिल रही है।

UP Ka Mausam (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 05-May-2025: उत्तर प्रदेश में तेज हवाओं और बारिश का सिलसिला अभी भी जारी है। प्रदेश की राजधानी समेत सभी जिलों में आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। बताया जा रहा है कि बीती रात पूरे यूपी में तेज हवाएं चली, जिससे तापमान में गिरावट के साथ गर्मी से राहत महसूस की जा रही है। मौसम विभाग ने बताया कि आज प्रदेश के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की भी संभावना है। मौसम विभाग की मानें तो प्रदेश में हवाओं का सिलसिला 10 मई तक जारी रह सकता है। मई की शुरुआत से ही प्रदेश में मौसम खुशनुमा बना हुआ है। एक बार बारिश का दौर थमने के बाद तापमान में तेजी से वृद्धि होगी और फिर भीषण गर्मी की शुरुआत होगी।

UP Weather image

यूपी में मौसम का हाल

यूपी के इन जिलों में बारिश की संभावना

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, आज यूपी के पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, कुशीनगर, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, गोंडा, बाराबंकी, अयोध्या, अंबेडकर नगर, लखनऊ, उन्नाव, कानपुर नगर, कानपुर देहात, फतेहपुर, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, कौशांबी, प्रयागराज, मिर्जापुर, सोनभद्र, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, चित्रकूट, बंदा, महोबा, हमीरपुर, झांसी, ललितपुर और जालौन में कई स्थानों पर बारिश होने की संभावना जताई गई है।

End of Feed