UP Weather Forecast: यूपी में चढ़ते पारे ने बढ़ाई गर्मी, अभी से लोगों का हाल बेहाल, जानें होली पर कैसा होगा मौसम का मिजाज

UP Weather Forecast Today, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega: यूपी में आज आसमान साफ रहने वाला है। दिन में तेज धूप लोगों को परेशान कर सकती है। जानें होली पर मौसम कैसा रहने वाला है।

UP Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: उत्तर प्रदेश के मौसम में इस हफ्ते बहुत उतार-चढ़ाव देखने को मिला। इस हफ्ते यूपी के कई इलाकों में बारिश भी हुई। साथ ही बुधवार को तेज हवाएं भी चलीं। जिसके प्रभाव से तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई। यूपी में एक बार फिर से मौसम में बदलाव दिख सकता है। मौसम विभाग के अनुसार आज रात एक पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में आने के आसार हैं। जिसके कारण पहाड़ी क्षेत्रों के मौसम में बदलाव होगा। जिसका प्रभाव मैदानी भागों में भी देखने कि मिलेगा। जिसके चलते कई इलाकों में तेज हवाएं चल सकती हैं। जिसकी रफ्तार 20 से 30 किमी प्रति घंटा रह सकती है। वहीं होली के दिन भी आसमान साफ रहने की संभावना है। इस दिन बारिश के कोई आसार नहीं दिख रहे हैं।

Up Weather Forecast.

यूपी में आज का मौसम

प्रयागराज में बढ़ा पारा

शुक्रवार को यूपी के अधिकांश इलाकों में आसमान साफ रहा और धूप भी तेज निकली। शुक्रवार को राजधानी लखनऊ का अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16.6 डिग्री दर्ज किया गया। आज भी यहां मौसम साफ ही रहेगा। लखनऊ में शनिवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री रह सकता है। प्रयागराज में शुक्रवार को फिर से तापमान 32 के ऊपर पहुंच गया। शुक्रवार को यहां का अधिकतम तापमान 33.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15.3 डिग्री दर्ज हुआ। प्रयागराज में आज आसमान साफ रहेगा और दिन में तेज धूप निकेलगी। आज यहां का अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री तक रह सकता है।

End of Feed