UP Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: उत्तर प्रदेश में बढ़ती गर्मी के बीच गुरुवार को तेज हवाओं के चलते मौसम में बदलाव आया है। तेज हवाओं के चलते हल्की सर्दी का भी एहसास हुआ है। इस दौरान दिन के तापमान में भी गिरावट देखने को मिली है। जिससे कारण गर्मी से परेशान लोगों को राहत महसूस हुई। आज उत्तर प्रदेश में बारिश होने या तेज हवाओं के चलने की कोई संभावना नहीं है। शुक्रवार को यहां मौसम साफ रहने वाला है। वहीं होली के दिन मौसम के हाल की बात करें, तो इस बार होली पर बारिश होने के कोई आसार नहीं हैं।
उत्तर प्रदेश में आज मौसम
यूपी में आज कैसा रहेगा मौसम
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार बुधवार को पश्चिमी यूपी में बारिश बाद गुरुवार को राजधानी में मौसम में बदलाव देखने को मिला। यहां चक्रवाती हवाओं के चलते तापमान में गिरावट भी देखने को मिली। गुरुवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 28.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16.3 डिग्री दर्ज किया गया। आज यहां पर आसमान साफ रहेगा। आज लखनऊ का अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री तक रह सकता है।
प्रयागराज में भी गिरा तापमान
गुरुवार को प्रयागराज के तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। बीते कई दिनों से यहां का तापमान 33-34 डिग्री के आसपास दर्ज किया जा रहा था। लेकिन गुरुवार को यहां का अधिकतम तापमान 27.9 और न्यूनतम तापमान 15.4 डिग्री दर्ज हुआ। आज यहां पर मौसम साफ रहेगा। प्रयागराज में आज अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री तक रह सकता है।
जून-जुलाई में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी के आसार
यूपी में धूप की तपिश और बढ़ती गर्मी ने लोगों को अभी से परेशान करना शुरू कर दिया है। मार्च में पढ़ रही गर्मी से अनुमान लगाया जा रहा है कि जून-जुलाई के महीने में रिकॉर्ड तोड़ भंयकर गर्मी पड़ सकती है। फिलहाल गुरुवार को चक्रवाती हवाओं के चलने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। हालांकि आज तेज हवाओं के चलने की कोई संभावना नहीं है। 23 और 24 मार्च को भी यूपी में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। इस दौरान तेज धूप निकल सकती है। वहीं रात में हल्की ठंड भी महसूस हो सकती है।
