UP Weather Forecast: यूपी में बदल रहे हैं मौसम के रंग, आज और कल इन जिलों में बरसेंगे मेघ, बारिश का येलो अलर्ट जारी

UP Weather Forecast Today, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega: उत्तर प्रदेश के कई जिलों में आज और कल बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मंगलवार को प्रदेश का सबसे गर्म शहर प्रयागराज रहा है।

UP Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। आज और कल यूपी के कई जिलों में बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने 20 और 21 मार्च के लिए कुछ जिलों में बारिश का येलो अलर्ट भी जारी किया है। जिसके तहत प्रयागराज, वाराणसी, संतरविदास नगर, चंदौली, सोनभद्र, बलिया, मिर्जापुर और गाजीपुर में बारिश होने के आसार हैं। साथ ही तेज हवाएं भी चलेंगे। जिसकी रफ्तार 30 से 40 किमी प्रति घंटे रहने के आसार हैं।

Up Weather Forecast.

आज यूपी का मौसम

मौसम के बदलते रंग

यूपी में मौसम खुशनुमा बना हुआ है। यहां सुबह और शाम में हल्की ठंड है तो वहीं दिन में धूप की तपिश भी बरकरार है। इस बीच बारिश भी अपनी हाजिरी लगाने आ गई है। आज और कल कई इलाकों में बारिश होने के आसार नजर आ रहे हैं। बारिश के बाद मौसम खुल जाएगा। जिसके बाद तापमान में बढ़ोत्तर देखने को मिलेगी और गर्मी में भी इजाफा होगा। आने वाले दिनों में यूपी में भीषण गर्मी का सामना करना पड़ सकता है।

End of Feed