UP Nikay Chunav: यूपी निकाय चुनाव से जुड़ी बड़ी खबर, दो चरणों में होंगे मतदान, जानें वोटिंग और नतीजों की तारीख

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Apr 9, 2023, 08:22 PM IST

UP Nikay Chunav 2023 Date: उत्तर प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग ने प्रदेश में निकाय चुनाव की घोषणा कर दी है। दो चरणों में मतदान होगा। 4 मई को निकाय चुनाव की शुरुआत हो जाएगी। जानेंं वोटिंग और रिजल्ट की तारीख।

UP Nikay Chunav 2023 Date: उत्तर प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग ने प्रदेश में निकाय चुनाव की घोषणा कर दी है। यूपी नगर निकाय चुनाव दो चरण में होंगे। मतदान 4 मई और 11 मई को होगा। 13 मई को मतगणना होगी। हर चरण में 9 मंडलों में चुनाव होगा। चुनाव के दौरान 4.27 करोड़ वोटर प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करेंगे। चुनाव की घोषणा के साथ ही प्रदेश में चुनाव आचार संहिता भी लागू कर दी गई है। 11 अप्रैल से 17 अप्रैल तक पहले चरण का नामांकन होगा। 17 अप्रैल से 24 अप्रैल तक दूसरे चरण का नामांकन होगा। प्रत्याशियों को सिंबल आवंटन 21 अप्रैल को होगा।

UP Nikay Chunav, UP Local Body Election Date, UP Local Body Election Voting Date

UP Local Body Election Date: यूपी निकाय चुनाव की तारीखों का ऐलान

पूरे उत्तर प्रदेश के 760 नगर निकाय चुनाव के अन्तर्गत कुल 14,684 पदों पर चुनाव होंगे। इसमें 17 मेयर, 1420 पार्षद, नगर पालिका परिषदों के 199 अध्यक्ष, नगर पालिका परिषदों के 5327 सदस्य, नगर पंचायतों के 544 अध्यक्ष और नगर पंचायतों के 7178 सदस्यों के निर्वाचन के लिए चुनाव होगा।। नीचे देखें यूपी निकाय चुनाव कार्यक्रम और कब कहां होंगे चुनाव-

End of Feed