Public Holiday: UP वालों की बल्ले-बल्ले, 11 अक्टूबर को रहेगी छुट्टी

उत्तर प्रदेश में 11 अक्टूबर रामनवमी को सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की गई है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विभिन्न संगठनों की मांग एवं नवमी का त्योहार कल पड़ने के दृष्टिगत आवश्यक सेवाओं को छोड़ते हुए 11 अक्तूबर 2024 यानी नवमी को सार्वजनिक अवकाश घोषित करने के निर्देश दिये हैं। इस प्रकार से नवमी, दशमी के साथ रविवार की छुट्टी को मिलाकर लगातार 3 दिन की छुट्टी का इंतजाम हो गया है।

Public Holiday: UP वालों की बल्ले-बल्ले, 11 अक्टूबर को रहेगी छुट्टी

यूपी सरकार के बेसिक शिक्षा मंत्री मंदीप सिंह ने रामनवमी के मौके पर सभी सरकारी स्कूलों में छुट्टी का ऐलान किया है। इसके अलावा सरकार अन्य विभागों में भी (आवश्यक सेवाओं को छोड़कर) छुट्टी का ऐलान किया है। योगी के मंत्री ने सोशल मीडिया 'एक्स' पर लिखा कि सीएम योगी के नेतृत्व में प्रदेश में रामराज्य की भावना को साकार करने का प्रयास हो रहा है। लिहाजा, रामनवमी के अवसर पर प्रदेश में शिक्षा विभाग के अंतर्गत आने वाले सभी विद्यालयों में अवकाश रखा जाएगा।

End of Feed